होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Kanker Nikay Chunav : 73 साल बाद बीजेपी ने भेदा कांग्रेस का किला, मिली बड़ी जीत

Kanker Nikay Chunav : 73 साल बाद बीजेपी ने भेदा कांग्रेस का किला, मिली बड़ी जीत

Kanker Nikay Chunav : छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश की वो नगर पालिका जहां 73 सालों से कांग्रेस का कब्जा रहा, लेकिन अब बीजेपी ने कांग्रेस के किले को ढेर कर दिया है। बीजेपी इस सीट पर बीते 73 सालों से चुनाव हारती आई है। इस बार बीजेपी ने कांग्रेस के किले में सेंधमारी करते हुए नगर पालिका समेत 11 वार्डो में जीत हासिल कर ली है।

बीजेपी ने भेदा कांग्रेस का किला 

छत्तीसगढ़ की कांकेर नगर पालिका सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी अरूण कौशिक ने चुनाव जीत लिया है। कौशिक ने 3813 वोटों से चुनाव जीता है। वही बीजेपी ने 11 वार्डो में जीत दर्ज की है। कांग्रेस के खाते में 9 वार्ड आए है। कांकेर में बीजेपी की जीत सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। क्योंकि यह सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। इस सीट पर बीजेपी—कांग्रेस में कड़ी टक्कर रही, लेकिन बीजेपी ने बाजी मार ली। कांकेर नगर पालिक में 21 वार्ड है।

कांग्रेस नगर पालिका इतिहास

आपको बता दें कि कांकेर नगर पालिका 1912 यानी देश की आजादी के पहले अस्तित्व में आई थी। उस दौर में कांकेर रियासत के राजा अध्यक्ष बने थे। 1925 में राजा की मौत के बाद उनके उत्तराधिकारी भानुप्रतापदेव को अध्यक्ष मनोनीत किया था। साल 1952 में पहली बार कांग्रेस नगर पालिका में अप्रत्यक्ष चुनाव हुए थे और पहला नगर पालिका अध्यक्ष विष्णु प्रसाद शर्मा बने थे। 

यहा 25 साल बाद बीजेपी की वापसी

कांकेर के अलावा नारायणपुर में बीजेपी ने 25 साल बाद वापसी की है। यहा भाजपा के इंद्र प्रसाद बघेल ने चुनाव जीता है। बघेल ने कांग्रेस की सुनीता मांझी को करारी शिकस्त दी है। नारायणपुर नगर पालिका में बीजेपी ने 15 वार्डो में से 13 वार्ड जीते है ते वही कांग्रेस को 2 वार्डो में जीत मिली है। 


संबंधित समाचार