होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Congress : दिग्गी-नाथ एमपी में होंगे ​एक्टिव, पटवारी ने दिए बड़े संकेत

MP Congress : दिग्गी-नाथ एमपी में होंगे ​एक्टिव, पटवारी ने दिए बड़े संकेत

MP Congress : मध्यप्रदेश कांग्रेस की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे है। बीते दिनों कमलनाथ ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात कर कई सवालों को जन्म दे दिया था। कयास लगाए जाने लगे थे की कांग्रेस आलाकमान विधानसभा और लोकसभा चुनाव से एक्टिव नहीं दिखाई दे रहे कमलनाथ को केन्द्र की राजनीति में ले जाकर ​एक्टिव करेंगे, लेकिन इसी बीच पटवारी के संकेतों ने प्रदेश की राजनी​ति को लेकर अहम संकेत दिए है। 

दरसअल, मध्यप्रदेश कांग्रेस 20 सितंबर से प्रदेश में किसान यात्रा निकालने जा रही है। यह यात्रा मंदासौर से शुरू होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी का कहना है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जो किसानों से वादे किए थे, वे पूरी नहीं हुए है। किसानों को उनकी फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है। इसलिए कांग्रेस किसानों के हितों की आवाज बुलंद करने के लिए किसान न्याय यात्रा और ट्रैक्टर यात्रा निकालने जा रही है। 

यात्रा में शामिल होंगे दिग्गी-नाथ

जीतू पटवारी ने संकेत दिए है कि कांग्रेस की इस यात्रा में प्रदेश के सभी नेता शामिल होंगे। यात्रा में पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भी शामिल रहेंगे। दोनों नेता प्रदेश के अलग—अलग जिलों का नेतृत्व करेंगे। 

राहुल से मिले थे नाथ

आपको बता दें कि बीते दिनों कमलनाथ ने राहुल गांधी से अचानक मुलाकात की थी। दोंनों कि बीच लंबे समय तक बातचीत हुई थी। हालांकि दोनों के बीच क्या बात हुई इसका खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन मुलाकात के बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म था की कांग्रेस उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। सूत्रों का कहना था की कांग्रेस आलाकमान कमलनाथ को राष्ट्रीय महासचिव का पद सौंप सकती है। लेकिन अब पटवारी के बयान से साफ हो गया है कि कमलनाथ दिल्ली नहीं बल्कि मध्यप्रदेश में पूरे पावर के साथ एक्टिव होने जा रहे है। 

क्या कहते है जानकार

कांग्रेस की किसान यात्रा को लेकर राजनीतिक जानकारों का मत है कि कांग्रेस कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को लेकर प्रदेश में एकजुटता का संदेश देना चाहती है। कांग्रेस पार्टी बीते महीनों से पटवारी के नेतृत्व प्रदर्शन और धरना देती आई है, लेकिन अब पार्टी धरना प्रदर्शन के अलावा प्रदेश में एकजुटता का संदेश देना चाहती है। 


संबंधित समाचार