होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

REWA NEWS: कलयुगी पुत्र ने पिता की बेरहमी से हत्या, बहन पर भी किया जान लेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

REWA NEWS: कलयुगी पुत्र ने पिता की बेरहमी से हत्या, बहन पर भी किया जान लेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता की लाठी डंडे  से पीट पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी, इतना ही नहीं आरोपी युवक ने बहन पर भी जानलेवा हमला किया। लेकिन बहन ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचा ली और पुलिस को घटना की जानकारी।  जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की। यह घटना रीवा के गुढ थाना क्षेत्र के दुवारी गांव की है। 

आरोपी नशे का आदि था

बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदि था और बीते दिन उसकी अपने पिता से किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की आरोपी ने लाठी डंडे और पत्थर से हमला कर पिता को मौत के घाट उत्तर दिया। इस दौरान बहन ने जब आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उस पर भी हमला कर दिया। भाई पर खून सवार को देखकर बहन किसी तरह भागी और पड़ोसी के घर छुप गई। इसके बाद पीड़िता ने पूरी घटना पुलिस को बताई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। 

परिजनों ने आरोपी के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई की मांग 

पुलिस के मुताबिक आरोपी अनिल साकेत नशे का आदी है। जिसका पिता रामाश्रय साकेत से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पहले दोनों के बीच बहस हुई। जिसके बाद अनिल साकेत ने पिता पर हमला कर दिया। गंभीर अवस्था में रामाश्रय साकेत को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां कुछ ही घंटे बाद उसकी मौत हो गई। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। थाने में हत्या का मामला पंजीबद्ध किया गया है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। वही परिजनों ने भी आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 


संबंधित समाचार