होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

RAISEN RAPE CASE : रिश्ते हुए तार तार .. कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया दुष्कर्म का शिकार, 6 महीने के बाद ऐसे हुआ खुलासा

RAISEN RAPE CASE : रिश्ते हुए तार तार .. कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया दुष्कर्म का शिकार, 6 महीने के बाद ऐसे हुआ खुलासा

रायसेन : मध्य प्रदेश के रायसेन से मानवता को शर्मशार करने वाली खबर सामने आ रही है। जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 14 साल की नाबालिग बच्ची को हवस का शिकार बनाया। आरोपी करीबन 6 महीने से वारदात को अंजाम दे रहा था। वही पिता की करतूतों से परेशान होकर पीड़िता ने सारी घटना माता को बताई, जिसके बाद मां ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इधर, पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को महज कुछ घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया। वही मामले में आगे की जांच जारी है। 

आरोपी 14 साल की नाबालिग बच्ची का सौतेला पिता

पुलिस ने आरोपी की पहचान ओमप्रकाश उपाध्याय के रूप में की है। जो की 14 साल की नाबालिग बच्ची का सौतेला पिता है। आरोपी बच्ची का  6 महीने से शारीरिक शोषण कर रहा था। जिसकी जानकारी पीड़िता ने आरोपी की हरकतों से परेशान होकर मां को दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि आरोपी की खुद एक बेटी है। इसके साथ ही आरोपी 13 साल से पीड़िता की मां के साथ रह रहा था। पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता ओमप्रकाश पर रेप, पॉस्को एक्ट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है। 


संबंधित समाचार