होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

जेपी नड्डा 24 को आएंगे छत्तीसगढ़: किरण देव की बनेगी नई कार्यकारिणी टीम, विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा ... 

जेपी नड्डा 24 को आएंगे छत्तीसगढ़: किरण देव की बनेगी नई कार्यकारिणी टीम, विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा ... 

रायपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। जिससे पहले 24 मार्च को उनके रायपुर आने की संभावना है। उनके अध्यक्ष के रूप में इस अंतिम दौरे के बाद ही भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव की नई कार्यकारिणी बनेगी। इस दौरान ही किरण देव की नई टीम में कई बदलाव होंगे। जहां पर मोर्चा प्रकोष्ठ में नए चेहरे नजर आएंगे, और कार्यकारिणी में भी कुछ पदाधिकारी बदले जाएंगे। जानकारी के मुताबिक ज्यादातर संयोजकों और मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष का कार्यकाल भी पूरा होने वाला है। 

सभी जिलों में बने नए अध्यक्ष :

वहीं भाजपा के प्रदेश संगठन के चुनाव पूरे हो चुके हैं। जिसके तहत रायपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष को छोड़कर सभी जिलों में नए अध्यक्ष बन गए हैं। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव किया गया जिसमें फिर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की कमान किरण देव को सौंपी है। किरण देव को विधानसभा चुनाव के बाद 2019 में तब अध्यक्ष बनाया गया था, जब विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव को डिप्टी सीएम बना दिया गया था। ऐसे में किरण देव का कार्यकाल करीब सवा साल का ही रहा। अब उनको पूर्णकालिक अध्यक्ष बना दिया गया है। 

नई कार्यकारिणी में होंगे कई बदलाव :

वहीं प्रदेश संगठन की नई कार्यकारिणी में कई बदलाव होने की संभावना है। प्रदेश के एक महामंत्री जगदीश रामू रोहरा धमतरी के महापौर बन गए हैं। इसी तरह से एक उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव को राजनांदगांव के महापौर बन गए हैं। प्रदेश संगठन के कई पदाधिकारियों को निगम, मंडल और आयोग में पद मिलने की भी संभावना है। ऐसे में जिनको दूसरे पद मिलेंगे। उनके स्थान पर कार्यकारिणी में बदलाव होगा। इसी के साथ मोर्चा और प्रकोष्ठ के ज्यादातर चेहरे में भी बदलाव होगा। 

इन विषयों पर चर्चा की संभावना :

नई कार्यकारिणी की कवायद जल्द में किरण देव के वापस 17 जनवरी को अध्यक्ष बनने के बाद नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान हो गया। ऐसे में भाजपा इसमें जुट गई। फिर निकाय चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिली है। इसके साथ ही पंचायत चुनाव में भी भाजपा के हाथ बड़ी सफलता लगी है। भाजपा को पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय में मिली बड़ी सफलता के कारण ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का रायपुर आने का कार्यक्रम तय हुआ है। उनके इस दौरे में ही जहां प्रदेश के निगम, मंडल, आयोगों को लेकर बड़ा फैसला संभव है, वहीं साथ मंत्रिमंडल के विस्तार पर भी चर्चा होने की संभावना है। यही नहीं, किरण देव की नई कार्यकारिणी को लेकर भी चर्चा होगी।
 


संबंधित समाचार