होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बुधनी उपचुनाव : शिव के गढ़ को भेदने कांग्रेस का चक्रव्यूह, दिग्गजों ने डाला डेरा

बुधनी उपचुनाव : शिव के गढ़ को भेदने कांग्रेस का चक्रव्यूह, दिग्गजों ने डाला डेरा

बुधनी उपचुनाव : मध्यप्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। तो वही सीहोर जिले की बुधनी सीट पर उपचुनाव होना है। हालांकि बुधनी उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। बुधनी सीट भाजपा विधायक शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद खाली हो गई है। शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा से सांसद चुने गए है। उन्हें मोदी सरकार में केन्द्रीय कृषि मंत्री बनाया गया है। 

बुधनी सीट खाली हो जाने के बाद से कांग्रेस लगातार बुधनी का दौरा कर रही है। यह सीट लंबे समय से भाजपा के कब्जे में रही है। कांग्रेस को लगता है कि शिवराज सिंह के जाने के बाद इस सीट पर प्रयास किया जाए तो बुधनी का रण जीता जा सकता है। कांग्रेस ने बुधनी सीट की जिम्मेदारी कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह और पूर्व विधायक शैलेंन्द्र पटेल को सौंपी है। दोनों नेताओं ने बुधनी में डेरा डाल रखा है। 

जयवर्धन ने बोला हमला

बुधनी विधानसभा में कांग्रेस ने उपचुनाव की तैयारी शुरुआत कर दी है। टिकट वितरण को लेकर प्रभारी बनाए गए जयवर्धन सिंह और शैलेंद्र पटेल ने बीते दिन कांग्रेस नेताओं की बैठक ली। बैठक में बुधनी उपचुनाव जीत का रोड मैप तैयार किया गया। बैठक के दौरान जयवर्धन सिंह ने भाजपा और पीएम मोदी पर हमला बोला। जयवर्धन सिंह ने बुधनी के बकतरा में कहा कि भाजपा और पीएम मोदी किसे से डरते नहीं, अगर डरते है तो वे सिर्फ राहुल गाधी से। 

राहुल को कलंकित करने का प्रयास

जयवर्धन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा ​कि भाजपा और पीएम मोदी ने राहुल गांधी को कलंकित करने का प्रयास किया है। उनके चरित्र का हनन किया है, लेकिन इसके बाद भी राहुल जी ने भारत की एकता के लिए पैदल यात्रा की, जिसके परिणाम स्वरूप लोकसभा में कांग्रेस की सीटें दोगुनी हो गई। 

सिंधिया ने किया सौदा

जयवर्धन सिंह ने आगे कहा कि बुधनी सीट पर कांग्रेस को जब 5 साल मिलेंगे तो विकसित करने की योजना बनाएंगे, युवाओं को रोजगार देंगे। प्रदेश में हमे केवल 15 महीने ही मिले, क्योंकि सिंधिया जी ने सौदा कर लिया था। मेरा मानना है कि आने वाले समय के बारे में सोचें, बुधनी में विशेष युग चल रहा है। अब कार्यकर्ताओं का फिर से जन्म हुआ है। 


संबंधित समाचार