होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS: बच्चों की मौज हुई खत्म ! कलेक्टर ने स्कूल के समय में फिर किया बदलाव, आदेश जारी

MP NEWS: बच्चों की मौज हुई खत्म ! कलेक्टर ने स्कूल के समय में फिर किया बदलाव, आदेश जारी

जबलपुर : मध्यप्रदेश के मौसम में बीते कुछ दिनों से उत्तार चढ़ाव का दौर जारी है। अचानक से मौसम में हुए बदलाव के चलते लोगों को ठंड के मौसम में गर्मी का एहसास होने लगा है। जिसको देखते हुए जबलपुर कलेक्टरो ने स्कूलों के समय में फिर से बदलाव करने का फैसला लिया है। जिसके तहत अब स्कूलों का समय 9 बजे की जगह सुबह भी किया जा सकता है। जिसका फैसला कलेक्टर ने स्कूल प्रबंधन पर छोड़ दिया है। 

जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने दी जानकारी 

जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने स्कूलों की टाइमिंग शिथिल करने को लेकर आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश में कहा है कि सुबह 9 बजे की स्कूल की टाइम को स्कूल प्रबंधन बदल सकते हैं। सभी शासकीय, गैर शासकीय, CBSE बोर्ड और अन्य पर भी आदेश लागू होगा। तामपान में भारी गिरावट के चलते सुबह 9 बजे से पहले स्कूल नहीं लगाने के आदेश थे। अब मौसम में हुए बदलाव के चलते कलेक्टर ने पहले के आदेश को शिथिल किए है। इस बात की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी द्वारा दी गई है। 


 


संबंधित समाचार