होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अधिकारियों का कांग्रेसी भूत उतारना जरूरी, सांसद भोजराज के बयान पर रामविचार नेताम ने दी प्रतिक्रिया

अधिकारियों का कांग्रेसी भूत उतारना जरूरी, सांसद भोजराज के बयान पर रामविचार नेताम ने दी प्रतिक्रिया

रिपोर्टर - गौरव श्रीवास्तव 
कांकेर।
राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम आज एक दिन के कांकेर दौरे पर है जहां वो कन्हारपुरी गांव में राम प्रसाद पोटाई के स्मृति में होने वाले कार्यक्रम और विशेष दशहरा पूजा में शिरकत करेंगे। रामविचार नेताम ने अपने कांकेर दौरे के दौरान बड़ा बयान दिया है। रामविचार नेताम ने अधिकारियों के ऊपर से कांग्रेसी भूत उतारने की बात कहते हुए शासकीय योजनाओं में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने की चेतावनी दी है। मंत्री नेताम कांकेर सांसद भोजराज नाग के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कांकेर सांसद भोजराज नाग

भ्रष्टाचार बर्दाश्त नही होगा 


विदित हो कि एक दिन पहले सांसद भोजराज नाग ने पखांजूर में खुले मंच से अधिकारियों को चेतवानी देते हुए कहा था कि विकास कार्यों में भ्रष्टाचार बिलकुल बर्दाश्त नही किया जाएगा और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों का नीबू काटकर भूत उतारने की बात सांसद ने कही थी।

कैबिनेट मंत्री नेताम का बड़ा बयान 


इस बयान पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि सांसद अधिकारियों के ऊपर से कांग्रेस का भूत निकालने की बात कह रहे थे। उन्होंने कहा कि 5 साल तक कांग्रेस की सरकार के दौरान बहुत से अधिकारियों पर कांग्रेस का भूत चढ़ गया था। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार ने जिस भी अधिकारी पर कांग्रेस का भूत है उसे उतारा जाएगा और प्रदेश में भाजपा सरकार के सिद्धांतो पर विकास के कार्य पूर्ण किए जायेंगे। 

रामविचार नेताम, कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन


संबंधित समाचार