होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking News: CM साय के रायगढ़ प्रवास का दूसरा दिन, राज्य स्तरीय उल्लास मेले का आयोजन, कांग्रेस की महिला मोर्चा लड़ेगी सड़क की लड़ाई 

Morning Breaking News: CM साय के रायगढ़ प्रवास का दूसरा दिन, राज्य स्तरीय उल्लास मेले का आयोजन, कांग्रेस की महिला मोर्चा लड़ेगी सड़क की लड़ाई 

रायपुर : CM विष्णुदेव साय के रायगढ़ प्रवास का आज दूसरा दिन है, CM साय सुबह 10.50 पर बंजारी माई धाम पूंजीपथरा जाएंगे. पूजा एवं मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे. 11.40 पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में शामिल होंगे.दोपहर 1.30 बजे CM साय रायपुर लौटेंगे. शाम 4 बजे उल्लास साक्षरता कार्यक्रम में शामिल होंगे. पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन होगा.

उल्लास मेले का आयोजन :

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर उल्लास साक्षरता अभियान की आज शुरुआत होने वाली है .राज्य स्तरीय उल्लास मेले का आयोजन किया जाएगा. पं. दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कार्यक्रम होगा.  साक्षरता कार्यक्रम में CM विष्णुदेव साय शामिल होंगे .कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री केदार कश्यप करेंगे. साक्षरता सप्ताह एक सितंबर से चल रहा है .आज उल्लास मेला और साक्षरता कार्यक्रम का भव्य आयोजन होगा.  सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत तमाम विधायक शामिल होंगे.  

कांग्रेस की महिला मोर्चा लड़ेगी सड़क की लड़ाई :

कांग्रेस की महिला मोर्चा सड़क की लड़ाई लड़ेगी, कानून व्यवस्था पर CM हाउस का  घेराव करेंगी. 10 सितंबर को CM हाउस का घेराव किया जाएगा, राजीव गांधी चौक से लेकर CM हाउस तक प्रदर्शन करेंगी. महिलाओं के लिए सुरक्षित कानून की व्यवस्था करने की  मांग करेंगी.


संबंधित समाचार