इंडिगो बनी दुनिया की नंबर 1 एयरलाइन: इस वजह से बढ़ मार्केट कैप, जानिए उधार से उड़ान तक का सफर  

इंडिगो बनी दुनिया की नंबर 1 एयरलाइन: इस वजह से बढ़ मार्केट कैप, जानिए उधार से उड़ान तक का सफर  

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (इंडिगो) मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से बुधवार को दुनिया की सबसे वैल्यूएबल एयरलाइन बन गई। हालांकि कुछ ही देर बाद वह वापस दूसरे नंबर पर पहुंच गई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, इंडिगो ने अमेरिका की डेल्टा एयरलाइन्स को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया। करीब एक घंटे तक वह दुनिया की सबसे वैल्यूएबल एयरलाइन रही, फिर इंडिगो दूसरी सबसे वैल्यूएबल एयरलाइन की पोजिशन पर वापस आ गई। 

इस वजह से बढ़ मार्केट कैप: 

दरअसल, इंडिगो का शेयर बुधवार को 52 वीक के हाई पर पहुंच गया। इस वजह से कंपनी का मार्केट कैप 2.01 लाख करोड़ रुपये या 23.24 बिलियन डॉलर कर दिया है। जबकि 23.18 बिलियन डॉलर डेल्टा का मार्केट कैप रहा। इस तरह दुनिया की सबसे मूल्यवान एयरलाइन इंडिगो बन गई है। लेकिन इंडिगो के शेयर की मजबूती में  मार्केट बंद होते-होते कुछ कमी आई और मार्केट कैप  उसका 23.16 अरब डॉलर पर आ गई है। इस तरह इंडिगो डेल्टा फिर नंबर 1 वैल्यूएबल एयरलाइन बन गया है। 

इंडिगो की बड़ी उपलब्धि :

इस तहर ये इंडिगो के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। बता दें कि अगस्त 2006 में कंपनी ने कॉमर्शियल ऑपरेशंस शुरू किया था। जबकि 1925 से अमेरिका की डेल्टा उड़ान भर रही है। यहां गौर करने वाली बात यह कि 36.67 अरब डॉलर करीब छह साल पहले डेल्टा का मार्केट कैप था, वहीं  इंडिगो का 7.72 अरब डॉलर था। वहीं अब इसमें कोई खास अंतर नहीं है। क्योंकि भारतीय आकाश पर उसका ही कब्जा है। मार्केट शेयर के लिहाज इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है। 

  


संबंधित समाचार