'बाबा साहब के संविधान से विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र चल रहा भारत': सीएम साय

'बाबा साहब के संविधान से विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र चल रहा भारत': सीएम साय

रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज जय भीम पदयात्रा निकली गई। जहां पर सीएम साय सहित बीजेपी के नेता और विधायक शामिल रहे। ये यात्रा कार्यक्रम खेल व कल्याण विभाग के द्वारा की गई है। जिसमें विभाग के मंत्री, अधिकारी, विधायक और छात्र-छात्राएं  इस पदयात्रा में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेशवासियों को अंबेडकर जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी है। 

 स्वतंत्रता से जीने का अधिकार देता संविधान :

सीएम साय ने कहा कि बाबा साहब की जंयती पर उन्हें नमन करते हैं, जिन्होंने भारत के संविधान का निर्माण किया है। हम सभी लोगों को यह संविधान स्वतंत्रता से जीने का अधिकार देता है। इसके माध्यम से ही भारत चल रहा है। और स्वतंत्रता से अपनी बात कहने का अधिकार देता है। विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र इसके माध्यम से ही भारत चल रहा है। संविधान हमें स्वतंत्रता से जीने और और अपने अधिकारों का निर्वाह करने का अधिकार देता है। 

कांग्रेस के आरोपों पर सीएम साय का तंज :
 
वहीं संविधान को लेकर कांग्रेस के आरोप पर सीएम ने कहा कि, कांग्रेस देश की जनता का विश्वास खो चुकी है। जिन्होंने देश में इमरजेंसी लगाई ये संविधान की बात करते हैं। अपने स्वार्थ के कारण इन्होंने संविधान के साथ खिलवाड़ किया है। इतना ही नहीं गलत तरीके से संशोधन भी किया, और लाखों लोगों कों जेल भेज दिया। इस तरह की बात ऐसे लोगों के मुख से करना शोभा नहीं देती है। 

पहले अपना घर परिवार संभाल ले फिर बात करें : सीएम साय 

सीएम ने कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर कहा यह लोग कुछ भी करें। छत्तीसगढ़ में  इनका पूरा सुपड़ा साफ हो गया है। यह जिस बुरी तरह से सभी चुनाव में हारे हैं। पराजय का मुंह इनको देखना ही पड़ा है। पहले ये लोग अपना घर परिवार संभाल ले। अपने पैर पर थोड़ा ठीक से खड़ा हो जाए फिर बात करें। 

 


संबंधित समाचार