दुनिया के कुछ देशों में लोग पीते हैं सांप का खून, फिर भी नहीं होता जहर का असर – जानिए क्यों

दुनिया के कुछ देशों में लोग पीते हैं सांप का खून, फिर भी नहीं होता जहर का असर – जानिए क्यों

बीजिंग। सांप को दुनिया के सबसे जहरीले जीवों में माना जाता है। किंग कोबरा, करैत और ब्लैक माम्बा जैसे सांपों का जहर इंसान को कुछ ही मिनटों में मार सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ देशों में लोग बिना डरे सांप का खून पीते हैं?

इन देशों में पीते हैं सांप का खून:

चीन, वियतनाम, हांगकांग और इंडोनेशिया जैसे देशों में सांप का खून और स्नेक वाइन काफी मशहूर हैं। वहां के लोग मानते हैं कि सांप का खून पीने से यौन शक्ति बढ़ती है, त्वचा चमकदार बनती है और इंसान जवान दिखता है। इतना ही नहीं, कुछ लोग नशे के लिए सांप से अपने शरीर पर कट भी लगवाते हैं।

कई दवाइयों में भी होता है सांप के जहर का इस्तेमाल:

सांप के जहर का इस्तेमाल कई दवाइयों में भी होता है। पुराने समय से सांपों का इस्तेमाल त्वचा रोगों के इलाज में होता आया है। लगभग 100 ईसा पूर्व भी इसका ज़िक्र मिलता है। इंडोनेशिया में तो सेना के खाने में भी सांप का खून और मांस दिया जाता है। वहां मानते हैं कि इससे शरीर ताकतवर बनता है और बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है।

लोगों को इसका जहर नुकसान क्यों नहीं पहुंचाता?

असल में, जब सांप का खून सही तरीके से निकाला जाता है और उसे तुरंत पी लिया जाता है, तो उसमें मौजूद ज़हर बहुत कम या असरहीन हो जाता है। साथ ही, पारंपरिक तरीके से इसे तैयार किया जाता है ताकि शरीर को नुकसान न हो।


संबंधित समाचार