होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Haryana Election 2024 : हरियाणा के दंगल में कोई 10वीं पास तो कोई इंजीनियर प्रत्याशी

Haryana Election 2024 : हरियाणा के दंगल में कोई 10वीं पास तो कोई इंजीनियर प्रत्याशी

Haryana Election 2024 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। राजनैतिक दलों ने प्रत्याशियों का ऐलान कर चुनावी बिसात बिछा दी है। हरियाणा के दंगल में कई ऐसे प्रत्याशी चुनावी मैदान में है जो काफी पढ़े लिखे है तो कुछ 10वीं पास है तो कुछ ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है। चुनाव आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर प्रत्याशियों की एजुकेशन डाली गई है, जिनमें से एक प्रत्याशी ऐसा है जो अपनी शिक्षका ब्योरा नहीं दे पाया। 

कौन कितना शिक्षित?

बड़खल विधानसभा : बड़खल विधानसभा से आप पार्टी ने ओमप्रकाश को उम्मीदवार बनाया है। ओमप्रकाश इं​जीनियर है। वही भाजपा के धनेश अदलखा ने एमऐ किया है। जेजेपी के परविंदर सिंह इंजीनियर है। तो वही बसपा के मनोज चौधरी 10वीं पास है। काग्रेस की बात करे तो कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप ने बीकॉम तक की पढ़ाई की है। 

बल्लभगढ़ विधानसभा : बल्लभगढ़ विधानसभा की बात करे तो यहां से कांग्रेस के पराग शर्मा एलएलबी डिग्री धारक है। वही भाजपा के मूलचंद शर्मा ने एमए किया है। तो वही आप के रविंद्र फौजदार एमए धारक है। अखिल भारतीय किसान मजदूर पार्टी के प्रत्याशी अतुल 10वीं पास है। 

फरीदाबाद विधानसभा : फरीदाबाद विधानसभा की बात करे तो यहां से कांग्रेस के लखन सिंगला केवल 8वीं पास है। वही भाजपा के विपुल गोयल ने बीकॉम किया है। इनेलो के नरेन्द्र पाल ने बीकॉम तक पढ़ाई की है। आजाद पार्टी के प्रत्याशी मनोज की शिक्षा का रिकॉर्ड नहीं है।

एनआईटी विधानसभा : एनआईटी विधानसभा से जेजेपी के हाजी करामत 12वीं पास प्रत्याशी है। वही कांग्रेस के नीरज शर्मा ने बीकॉम किया है तो वही भाजपा के सतीन फागना इंजीनियर है। आप के रवि डागर 12वीं पास है। इसके अलावा अन्य प्रत्याशियों में मनीष 10वीं, राम प्रताप 10वीं, जितेंद्र कुमार 10वीं, रणजीत 9वीं, बिट्टू बजरंगी 10वीं पास प्रत्याशी है। 

पृथला विधानसभा : पृथला विधानसभा की बात करे तो यहां से भाजपा के टेकचंद शर्मा ग्रेजुएट है। कांग्रेस के रघुबीर ​तेवतिया 12वीं पास है। वही आप के कौशल ने बीबीए किया है। बसपा के सुरेन्द्र वरिष्ठ 12वीं पास है। इसके अलावा अन्य प्रत्याशियों में गिरिराज 10वीं, मुकेश 10वीं, अवधूत नाथ 10वीं, जितेंद्र कुमार 8वीं, राहुल 12वीं और समय सिंह 10वीं पास प्रत्याशी है। 

तिगांव विधानसभा : तिगांव विधानसभा से भाजपा के राजेश नागर 12वीं पास है। कांग्रेस के रोहित नागर ने बीएससी किया है। वहीं आप के आभाष चंदेला ने एमएससी किया है। बसपा के लालचंद 10वीं पास है। इसके अलावा अन्य प्रत्याशियों में राम बहादुर 10वीं, शिव नारायण दुबे 10वीं, गिरिराज शर्मा 12वीं, ललित 10वीं पास प्रत्याशी है। 

ये सबसे ज्यादा पढ़े लिखे प्रत्याशी

बल्लभगढ़ विधानसभा से आजाद पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्म प्रकाश सबसे ज्यादा डिग्रीधारक है। ब्रह्म प्रकाश ने एमसीए, एमटेक, एलएलबी व एलएलएम किया है। वही तिगांव विधानसभा से आजाद पार्टी के प्रत्याशी पंडित सुभाष चंद्र दुबे एमए संस्कृत और पीएचडी की डिग्री धारक है। 


संबंधित समाचार