होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

चैत्र नवरात्रि के छठवें दिन करें मां कात्यायनी पूजा: विवाह की बाधाएं होंगी दूर, निरोग स्वास्थ्य का मिलेगा वरदान... 

चैत्र नवरात्रि के छठवें दिन करें मां कात्यायनी पूजा: विवाह की बाधाएं होंगी दूर, निरोग स्वास्थ्य का मिलेगा वरदान... 

Navratri 2025: आज चैत्र नवरात्रि का छठवां दिन हैं। इस दिन मां दुर्गा के छठवें यानी कात्यायनी स्वरूप की पूजा होती है। मां कात्यायनी जीवन को शरीर को निरोग और सफल होने का वरदान देती हैं। लोग माता से इस दिन अच्छे स्वास्थ्य का वरदान मांगते हैं। वहीं पुराणों की मान्यता के अनुसार माता सिंह की सवारी करती है। देवी दुर्गा के इस स्वरूप में  की चार भुजाएं और नीचे वाला हाथ वरमुद्रा वहीं  दाहिने ओर का ऊपर वाला हाथ अभय मुद्रा में रहता है। उनके नीचे वाले हाथ में कमल-पुष्प और बाईं ओर के ऊपर वाले हाथ में तलवार सुसज्जित है। 

इस विधि से करें पूजा :

चैत्र नवरात्रि के छठे दिन कात्यायनी माता की पूजा करने के लिए सबसे पहले स्नान कर पूजा घर की सफाई करें, इसके बाद माता को कुमकुम,अक्षत, सोलह श्रृंगार और पुष्प अर्पित करें। फिर मां को दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ कर जल अर्पित करें। 

माता का प्रिय रंग और भोग:

मां कात्यायनी का को लाल रंग बेहद प्रिय है। मान्यता के अनुसार इस दिन लाल रंग का वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है। वहीं माता के भोग की बात करें तो उन्हें हलवा और शहद भोग लगाया जाता है। उनकी आराधना करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है, दांपत्य जीवन सुखद होता है। 


संबंधित समाचार