होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Ol FARMING : अगर आपके पास खाली पड़ी है जमीन तो लगाएं यह फसल, कम लागत और पाएं लाखों मुनाफा

Ol FARMING : अगर आपके पास खाली पड़ी है जमीन तो लगाएं यह फसल, कम लागत और पाएं लाखों मुनाफा

रायपुर : अगर आपके पास खाली पड़ी जमीन है और आप उसका उपयोग करना चाह रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। जी हाँ, हम आज आपको सबसे कम लागत में अधिक फायदे की फसल के बारे में बताने वाले हैं जिससे आप मोटी कमाई कर सकते हैं। लोग आजकल पानी की कमी होने के कारण कई बार अपनी जमीन का उपयोग नहीं कर पाते लेकिन हम आपको जिस फसल के बारे में बताने वाले हैं उसके लिए ज्यादा पानी की आवश्यकता ही नहीं होती। 

एक ओल (जीमी कंद) का आकार 10 से 15 किलो तक

 
Ol FARMING : रायपुर के आरंग से लगे कई किसान कृषि वैज्ञानिकों से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इस फसल का उत्पादन कर रहे हैं और मार्केट में डिमांड अच्छी होने की वजह से बहुत मुनाफा कमा रहे हैं। यह फसल है, ओल यानि जीमी कंद जिसमें आप खाली पड़ी जमीन जिस पर आप खेती नहीं कर पा रहे उसमें कम पानी में यह लगा सकते हैं। उन्नत प्रजाति के किस्मों का चुनाव कर इसकी पैदावार करें। ओल (जीमी कंद) का आकार 10 से 15 किलो तक होता है, जिसे किसान बीज के रूप में ऊंचे दाम पर बेचते हैं। विशेष किस्म का ओल (जीमी कंद)  ₹50 से ₹60 प्रति किलो के हिसाब से बिकता है, और किसान इसे लगाकर अच्छी कमाई कर रहे हैं। 

महीने में 50 से 60 हजार रुपये से अधिक की होगी कमाई 


Ol FARMING : ओल (जीमी कंद) को उगाने में अधिक खर्च नहीं आता, केवल गोबर की खाद डालकर इसे लगाया जाता है, जिससे इसकी पैदावार बंपर होती है. उन्होंने यह भी बताया कि कृषि वैज्ञानिकों से प्रशिक्षण के दौरान उन्हें इस खास किस्म के ओल (जीमी कंद) के बारे में जानकारी दी। ओल की खेती के लिए 6-8 महीने की अवधि तक 30-35 डिग्री सेल्सियस का तापमान ज़रूरी है. वैज्ञानिकों ने उन्हें इसके बीज भी दिए जिसे उन्होंने शुरू में एक पेड़ के रूप में लगाया। पिछले चार वर्षों से खाली पड़ी जमीन पर ओल (जीमी कंद) लगाकर वे 50,000 से 60,000 रुपये से अधिक की कमाई कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह ओल (जीमी कंद) बीज के रूप में काफी महंगे दाम पर बिकता है। 

आपको बता दें कि इस ओल (जीमी कंद) को खाने से आपके शरीर में किसी प्रकार का रिएक्शन नहीं होगा। और इसका स्वाद भी बहुत लाजवाब होता है। इसके साथ ही लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। हाई ब्लडप्रेशर और शुगर  के मरीजों के लिए ओल (जीमी कंद) लाभकारी है।  


संबंधित समाचार