होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

गृह मंत्री अमित शाह आज आएंगे छग: रायपुर में लेंगे नक्सल मुद्दों पर बैठक, पंडुम महोत्सव में कल होंगे शामिल... 

गृह मंत्री अमित शाह आज आएंगे छग: रायपुर में लेंगे नक्सल मुद्दों पर बैठक, पंडुम महोत्सव में कल होंगे शामिल... 

रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिनों के दौरे पर आज रात को छत्तीसगढ़  की राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। फिर रात्रि विश्राम करने के बाद शाह शनिवार को सुबह बस्तर जाएंगे। वहां पर दंतेवाड़ा में पंडुम महोत्सव में शामिल होने के साथ सुरक्षा बलों के कमांडरों, अधिकारियों के साथ बैठक और जन प्रतिनिधियों से मुकालात करेंगे। इसके अलावा गृह मंत्री उनके साथ भोजन भी करेंगे। ज्सिके बाद रायपुर लौट कर यहां पर नक्सल मुद्दे पर  डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 

दिग्गज नेता होंगे शामिल :

जानकारी के मुताबिक शाह शनिवार को सुबह 10:50 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए उड़ान भरेंगे। जगदलपुर से हेलीकाप्टर द्वारा दंतेवाड़ा जाएंगे। वहां पर वे सबसे पहले माता दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे। यहां से दंतेवाड़ा सर्किट हाउस जाएंगे। दोपहर 1.30 से 3.00 तक बस्तर पंडूम समापन समारोह में होंगे शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा, प्रदेश के दोनों आदिवासी मंत्री बस्तर के केदार कश्यप और सरगुजा के राम विचार नेताम, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और जगदलपुर के विधायक किरण देव सहित स्थानीय भाजपा नेता शामिल होंगे।

गृह मंत्री का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम :

अमित शाह आज शाम 7:30 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे होटल में फेयर जाएंगे इसके बाद रात्रि विश्राम में फेयर में ही करेंगे। इसके दूसरे दिन 5 अप्रैल को अमित शाह सुबह 10:30 बजे में फेयर से रवाना होकर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से 10: 50 बजे जगदलपुर के लिए उड़ान भरेंगे, और सुबह 11:30 पहुंचेंगे जगदलपुर एयरपोर्ट से दंतेवाड़ा रवाना होंगे। दोपहर सवा बारह बजे दंतेवाड़ा पुलिस लाइन कार्ली पहुंचेंगे। यहां से सीधे माता दंतेश्वरी के दर्शन के लिए रवाना होंगे।आधा घंटे दर्शन पूजन के बाद दंतेवाड़ा सर्किट हाउस रवाना होंगे। फिर दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक बस्तर पंडूम समापन समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद दंतेवाड़ा से जगदलपुर होते हुए शाम पांच बजे  राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक होटल मेफेयर में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। जहां पर पुलिस के अलावा सहकारिता विभाग की भी बैठक लेंगे।  इस बैठक के बाद रात्रि 7.45 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। 


संबंधित समाचार