होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Damoh Holi News : मध्यप्रदेश में घटनाओं और विवादों वाली होली, अस्पताल फुल

Damoh Holi News : मध्यप्रदेश में घटनाओं और विवादों वाली होली, अस्पताल फुल

Damoh Holi News : मध्यप्रदेश में होली के उत्साह के बीच होली घटनाओं और विवादों से भरी रही। सबसे ज्यादा मामले प्रदेश के दमोह जिले से सामने आए है। यहां बीते 24 घंटे में कई मामले दर्ज हुए। नतीजा यह रहा की जिला अस्पताल में क्षमता से अधिक मरीज भर्ती हुए। जिसके चलते अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गई। 

24 घंटे में 306 मरीज भर्ती

जानकारी के अनुसार दमोह जिला अस्पताल में तीन डाक्टर 24 घंटे तैनात रहे। होली के बीच मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा देखी गई। जिनमें होली के दिन ​विवाद के चलते 47 घायल मरीज भर्ती हुए। तो वही सड़क हादसों में घायल 34 मरीज तो वही जहर खाने वाले 12 मरीज भर्ती हुए। अस्पताल में बीते 24 घंटे में कुल 306 मरीज भर्ती हुए। 

अस्पताल हुआ फुल 

दमोह के जिला अस्पताल की क्षमता करीब 300 मरीजों की है, लेकिन अस्पताल में 600 से अधिक मरीज भर्ती है। जिसके चलते अस्पताल की स्थिती देखने लायक है। बताया जा रहा है कि होली के दिन आए करीब 200 मरीजों को पलंग तक नसीब नहीं हुआ। 


संबंधित समाचार