होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में ओलों का कहर, फसलों को भारी नुकसान

MP Weather Update : मध्यप्रदेश में ओलों का कहर, फसलों को भारी नुकसान

MP Weather Update : प्रदेश में ओले-बारिश का दौर अब सोमवार से खत्म हो जाएगा। दो दिन गर्मी का असर ऐसा ही रहेगा, इसके बाद फिर तेजी पकड़ेगी। हालांकि, अभी आसमान साफ होने से रात के तापमान में कमी आएगी। शनिवार को भी भोपाल सहित कुछ जिलों को छोड़कर शेष प्रदेश में रात का पारा औसतन दो डिग्री तक गिरा। पूर्वी मप्र में अधिक कमी रही है। भोपाल में दिन का पारा 34.9 डिग्री पर थमा रहा। रात का पारा 1.4 डिग्री बढ़कर 18.4 डिग्री रहा। सबसे अधिक कमी रीवा में 4.5 डिग्री की रही। 

ओले से किसानों को भारी नुकसान

सबसे अधिक दिन का पारा खरगौन में 37.2 डिग्री रही। नर्मदापुरम, रतलाम में भी पारा 37 डिग्री तक रहा। शुक्रवार से शनिवार के बीच करीब 10 से अधिक जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान की आशंका है। मौसम केंद्र के अनुसार रविवार तक आधा दर्जन जिलों में अंधड़ के साथ बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार अब सिस्टम आगे निकल रहा है। इससे बारिश में कमी आएगी। अभी गर्मी में ज्यादा बढ़त नहीं होगी, रात का पारा गिरेगा। लेकिन दो से तीन दिन में गर्मी फिर तेज असर करेगी। 

10 जिलों में गिरे ओले

दमोह, पन्ना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, कटनी, डिंडोरी, सिवनी, सागर के ग्रामीण इलाकों सहित करीब 10 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। शनिवार को सुबह से शाम तक पूरे रीवा संभाग के साथ ही जबलपुर, शहडोल संभाग में बारिश हुई है। कुछ जगह ओले गिरे हैं। सागर, दमोह और पन्ना जिलों में भी बारिश के साथ कुछ जगह ओले गिरने से फसलों को नुकसान की आशंका है।
 


संबंधित समाचार