गर्मी ने दिखाए तेवर : बदले गए स्कूलों के समय, देखिए आदेश 

गर्मी ने दिखाए तेवर : बदले गए स्कूलों के समय, देखिए आदेश 

CG School Time Change: इस समय प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सारंगढ़ बिलाईगढ़, राजनांदगांव और बालोद जिलों के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कलेक्टर ने आदेश दिया है कि 5 अप्रैल 2025 तक सभी परीक्षाएं खत्म कर दी जाएं। 5 अप्रैल 2025 के बाद से 30 अप्रैल तक जिले के सभी सरकारी स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा। जो स्कूल दो पालियों में चलते थे, उन्हें अब एक पाली में ही स्कूल चलाने का आदेश दिया गया है।

CG School Time Change:  राजनांदगांव के कलेक्टर ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों और प्रधानपाठकों को आदेश दिया है कि अप्रैल महीने में स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक रखा जाए। बालोद में भी स्कूलों में कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी।

 


संबंधित समाचार