होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP High Court : शिव-वीडी-भूपेन्द्र के खिलाफ सुनवाई, आज का दिन अहम

MP High Court : शिव-वीडी-भूपेन्द्र के खिलाफ सुनवाई, आज का दिन अहम

MP High Court : मध्यप्रदेश भाजपा के लिए आज का दिन काफी अहम माना जा रहा है। आज एमपी के पूर्व सीएम और मोदी सरकार में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा विधायक पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ हाईकोर्ट अवमानना मामले में सुनवाई करेगा। तीनों नेताओं के खिलाफ आपराधिक अवमानना की याचिका राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने दायर की थी। हाईकोर्ट आज मामले में सुनवाई करेगा।

जारी हुआ था वारंट?

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सासंद विवेक तन्खा ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। दायर याचिका में तन्खा ने शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा और भूपेन्द्र सिंह आरोपी बताया था। तीनों नेताओं के खिलाफ मामले में विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट जमानती वारंट जारी कर चुका है। जिसके बाद वारंट के खिलाफ उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी। तीनों नेताओं ने वारंट के खिलाफ एक याचिका दायर की थी। वही कोर्ट ने वारंट पर अंतरिम रोक लगा दी थी। इसी मामले में आज हाईकोर्ट सुनवाई करने जा रहा है। 

क्या हैं पूरा मामला?

दरसअल, सुप्रीम कोर्ट में विवेक तन्खा ने एमपी के पंचायत और निकाय चुनावों में परिसीमन और रोटेशन की मांग को लेकर पैरवी की थी। ​जिसके बाद कोर्ट ने चुनावों में ओबीसी आरक्षण पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद शिवराज सिंह, वीडी शर्मा और भूपेन्द्र सिंह ने सार्वजनिक रूप से बयानबाजी की थी। तीनों ने आरोप लगाया था की ओबीसी आरक्षण रद्द विवेक तन्खा की जिम्मेदारी के चलते हुआ है। इसी को लेकर तन्खा ने याचिका लगाते हुए कहा था की तीनों नेताओं ने साजिश के तहत जनता के सामने गलत बयानबाजी की है। जिससे उनकी छवि को नुकसान हुआ है और उच्च न्यायालय के फैसले की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। 

आज का दिन भाजपा के लिए अहम 

आपको बता दे कि आज का दिन भाजपा के लिए काफी अहम है। क्योंकि ओबीसी आरक्षण के खिलाफ भाजपा के बयान से राजनीतिक भूचाल आ गया था। ओबीसी समुदाय को लेकर मामला संवेदनशील हो गया था। तन्खा का आरोप था की नेताओं की बयानबाजी के चलते उनकी धवि को धूमिल किया गया है। आज की सुनवाई में तय होग की शिवराज सिंह समेत तीनों नेताओं पर लगे आरोप कितने सही है और कितने गलत है। 


संबंधित समाचार