होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Sagar Breaking : सागर में एक साथ बिगड़ी 70 से अधिक लोगों की तबियत, जांच के लिए भेजे गए पानी के सैंपल 

Sagar Breaking : सागर में एक साथ बिगड़ी 70 से अधिक लोगों की तबियत, जांच के लिए भेजे गए पानी के सैंपल 

सागर। मध्यप्रदेश के सागर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां दूषित पानी पीने से एक साथ 70 से ज्यादा लोगों की तबियत बिगड़ने से जिले में सनसनी फैल गयी। उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर सभी मरीजों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मामले की सुचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और मरीजों का इलाज शुरू कर दिया। मरीजों में 3 साल के बच्चे से लेकर 60 साल के बुजुर्ग शामिल है। 

70 से ज्यादा लोगों की बिगड़ी तबियत 

आपको बता दें कि यह पूरा मामलागर की नरयावली विधानसभा की ग्राम पंचायत मेहर के आदिवासी मोहल्ला, रविदास वार्ड और ऊपर टोला क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां दूषित पानी पीना लोगों को भारी पड़ गया। इसकी वजह से कई लोगों के जीवन पर बन आई है।  जानकारी के अनुसार गुरुवार को एक गांव के 70 से ज्यादा लोगों की तबियत बिगड़ने से पुरे जिले में सनसनी फैल गयी। उल्टी-दस्त होने पर सभी मरीजों को फौरन अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मरीजों की संख्या इतनी अधिक थी की जिला अस्पताल समेत चार अलग अलग अस्पतालों में मरीजों को इलाज के लिए पहुंचाया गया। इनमे बांदरी अस्पताल, जिला अस्पताल,  बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और भाग्योदय अस्पताल का नाम शामिल है। 

वहीं घटना की सुचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को मोहरा गांव भेजा गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने देर रत तक मरीजों का इलाज किया। फिलहाल पीएचई की टीम ने जांच के लिए पानी का सैंपल ले लिया है। 

जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. अजय यादव ने बताया कि बांदरी के पास मेहर गांव में उल्टी-दस्त का प्रकोप फैला है। उल्टी-दस्त की शिकायत पर 16 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें 8 बच्चे शामिल हैं। सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। हालत स्थिर है। पानी और खानपान के कारण उल्टी-दस्त की शिकायत हो सकती है। मरीजों की सैंपलिंग की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही लोगों की तबीयत खराब होने का कारण सामने आ सकेगा ।


संबंधित समाचार