
Hanuman Janmotsav 2025 : देशभर में कल यानि की 12 अप्रिल को हनुमान जयंती धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इस साल हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल, शनिवार को पड़ रहा है। जो की बजरंगबली का दिन है। इस खास दिन पर ब्रह्मांड में एक दुर्लभ पंचग्रही योग बन रहा है। जो की 7 राशियों के लिए बेहद शुभ है। आइए जान लेते हैं कि हनुमान जन्मोत्सव किन लोगों के लिए रहेगा अच्छा।
बता दें कि हनुमान जन्मोत्सव हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को अंजनी पुत्र हनुमान जी का जन्म हुआ था. इस वजह से हर साल इस तिथि को हनुमान जन्मोत्सव मनाते हैं। इस साल हनुमान जयंती पर मीन राशि में बुधादित्य योग, शक्रादित्य योग, लक्ष्मी नारायण योग और मालव्य राजयोग जैसे शुभ योग बन रहे हैं। जो की कुछ राशि के जातकों के लिए काफी लाभदायक है।
मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए यह समय नई शुरुआत का है। करियर में रुके हुए काम बन सकते हैं, और नई योजनाओं पर काम करने का उत्तम समय है। पारिवारिक जीवन में तालमेल बेहतर होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को धन लाभ के संकेत हैं। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल है। नौकरी में पदोन्नति और समाज में मान-सम्मान प्राप्त होने के योग हैं।
कर्क राशि
इस राशि के जातकों को इस समय परिवार में खुशियां मिलेंगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई पुराना मामला आपके पक्ष में हल हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी स्थायित्व और मिठास आएगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को यह संयोग आत्मबल और आत्मविश्वास देगा। नेतृत्व की भूमिका निभाने वालों के लिए यह समय पहचान और सफलता दिला सकता है। राजनीति और प्रशासनिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को विशेष लाभ होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। शिक्षा और प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को सफलता मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
तुला राशि
अगर आप कला, मीडिया या डिज़ाइन से जुड़े हैं तो यह समय आपकी रचनात्मकता को नई दिशा देगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा और जीवन साथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। मानसिक तनाव में भी कमी आएगी।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए यह समय आध्यात्मिक रूप से बेहद फलदायक होगा। विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा या शोध कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी से मानसिक शांति मिलेगी।