
Shani Dev will constellation change : कर्म के देवता शनि देव 28 अप्रैल को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे है। जिसके चलते दो राशि के जातकों की किस्मत रातों रात बदल जाएगी। दरअसल, शनि देव एक निश्चित समय में राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे है। इसी कड़ी में शनि देव 28 अप्रैल को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। जो की दो राशियों के लिए बेहद शुभ है। वर्तमान में शनि मीन राशि में विराजमान है। हालांकि इस परिवर्तन का कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते है किस राशि को मिलेगा शुभ परिणाम। ...
नक्षत्र परिवर्तन
अगर बात करें शनि देव के राशि परिवर्तन की, तो वह ढाई साल में एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इससे सभी 12 राशि के जीवन में उथल-पुथल मच जाती है। कुछ राशियों के लिए तो शनि देव का राशि परिवर्तन बहुत शुभ होता है, तो कुछ लोगों के जीवन में शनि देव के राशि परिवर्तन से भूचाल आ जाता है। ऐसे में शनि देव ने बीते 29 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश किया। वर्तमान की बात करें तो वह पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 28 अप्रैल उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे।
मिथुन राशि
शनि देव की नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि के जातक को शुभ परिणाम मिलेंगे। उनके जीवन में चल रहे सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। माता लक्ष्मी की कृपा से धन दौलत का घर में आगमन होगा। किसी कार्यक्रम के होने से कार्य में व्यवस्थाता अधिक रहेगी। बाहर जाकर कमाने का सपना देख रहे, युवाओं को अच्छी खबर मिल सकती है। करियर में सफलता हाथ लगेगी। बहुत सारी जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों की किस्मत शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से चमकने वाली है। कारोबार में इन्हें बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। लव लाइफ में चली आ रही दिक्कत खत्म हो जाएंगी। उनके व्यक्तित्व से लोग खुश रहेंगे। जिससे बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे। धन लाभ के योग बनेंगे। विदेश यात्रा का प्लान बन सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करने की योजना बन सकती है।