होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ओडिशा से रायपुर हो रही थी गांजा की सप्लाई: 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों रूपये का गांजा जब्त…

ओडिशा से रायपुर हो रही थी गांजा की सप्लाई: 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों रूपये का गांजा जब्त…

रायगडा: छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा शनिवार को ओडिशा के रायगडा जिले में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। दरअसल विभाग की टीम ने इस बीच 6 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही  करीब सात क्विंटल गांजा उनके पास से जब्त किया है।  मिली जानकारी के मुताबिक एक वैन को एक भोजनालय के पास पुलिस स्टेशन की एक टीम ने रायगडा टाउन पुलिस स्टेशन की एक टीम ने एक वैन को एक भोजनालय के पास रोका और वाहन की गहन तलाशी ली। 

लाखों रूपये का गांजा जब्त :

जिसमें यह बात सामने आई है कि इस दौरान अवैध रूप से गांजे को ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान वाहन से दो कारतूस, एक देसी राइफल के साथ एक मैगजीन भी जब्त किया गया है। इतना ही नहीं इस बीच पुलिस ने छह लोगों को भी गिरफ्तार किया और लगभग 70 लाख रुपये कीमत के 700 किलोग्राम गांजे को जब्त किया है। जिसे आरोपियों ने बड़े करीने से बोरियों में पैक कर सफ्लाई कर करने वाले थे।  
 
इस इलाके से खरीदा गांजा :

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ की है जिसमें उन्होंने कहा कि चंद्रपुर के एक सुदूर इलाके से यह गांजा खरीदा गया था। जिसे तस्करी के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर में ले जाया जा रहा था। बता दें कि गिरफ्तार किए गए ये छह आरोपी ओडिसा के कोरापुट और रायगडा जिलों के अलग-अलग स्थानों के निवासी  बताएं जा रहे हैं, फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।  


संबंधित समाचार