होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Ganesh Chaturthi 2024: सौ साल बाद सर्वार्थ सिद्धि, ब्रह्मा और इंद्र योग का संयोग

Ganesh Chaturthi 2024: सौ साल बाद सर्वार्थ सिद्धि, ब्रह्मा और इंद्र योग का संयोग

भोपाल। सौ साल बाद बन रहे सर्वार्थ सिद्धि, ब्रह्मा और इंद्र योग के संयोग में शनिवार को घर-घर गौरीनंदन भगवान श्रीगणेश की धूमधाम से स्थापना की जाएगी। इस अलावा इस दिन स्वाति और चित्रा नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है। इसके अलावा सुमुख नाम का शुभ योग भी देखने को मिल रहा है। ये गणेशजी का एक नाम भी है। सर्वार्थ सिद्धि योग में बप्पा का आगमन बहुत ही शुभ और फलदायी रहेगा। राजधानी समेत प्रदेश भर में गणेश उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मां चामुंडा दरबार के पुजारी गुरु पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जाता है।

 गणेश महोत्सव का पर्व चतुर्थी तिथि से प्रारंभ होकर अगले 10 दिन तक चलता है। वहीं अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश को विदा किया जाता है। पं. रामजीवन दुबे के मुताबिक भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को दोपहर चित्रा नक्षत्र में भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र भगवान गणेश का जन्म हुआ था। भगवान गणपति को विध्नहर्ता, मंगलकर्ता, रिद्धि-सिद्धि और बुद्धि का देवता माना गया है।

स्थापना के शुभ मुहूर्त

अभिजित मुहूर्त का समय सुबह 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर में 12 बजकर 44 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर में 12 बजकर 34 मिनट तक।
शुभ चौघड़िया का समय सुबह 8 बजे से 9 बजकर 33 मिनट तक।
चल चौघड़िया का समय दोपहर में 12 बजकर 38 मिनट से 2 बजकर 11 मिनट तक। 


संबंधित समाचार