होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

माओवादियों की खोखली विचारधारा से क्षुब्ध होकर 8 माओवादियों ने किया सरेंडर, इनमें से तीन नक्सलियों पर था 11 लाख का इनाम 

माओवादियों की खोखली विचारधारा से क्षुब्ध होकर 8 माओवादियों ने किया सरेंडर, इनमें से तीन नक्सलियों पर था 11 लाख का इनाम 

रिपोर्टर - गणेश मिश्रा 
बीजापुर।
माओवादियों की भेदभाव पूर्ण नीति, उपेक्षा, माओवादियों के जीवन शैली व विचारधारा से क्षुब्ध होकर एवं शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति तथा “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर 8 माओवादियों ने  पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। माओवादियों के पार्टी विलय दिवस के पहले ही इस आत्मसमर्पण से नक्सलियों को तगड़ा झटका लगा है। 

हथियार डाल चुना शांति का रास्ता 
हिंसा का रास्ता छोड़कर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने वालों में 8 लाख रूपये के ईनामी PPCM प्लाटून नम्बर 12 का कमाण्डर, 2 लाख की ईनामी प्लाटून नम्बर 2 की पार्टी सदस्या, 1 लाख के ईनामी जनताना सरकार अध्यक्ष, कुल 11 लाख रूपये के 3 ईनामी माओवादी सहित कुल 8 माओवादियों ने आज पुलिस के समक्ष अपने हथियार डाले हैं और शांति का रास्ता चुना है।  

2024 में अब तक बीजापुर जिले में 178 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है वही विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 378 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है।


संबंधित समाचार