होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

पीएम मोदी, अमित शाह से लेकर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे तक सभी दिग्गजों ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, की सुख-शांति की कामना

पीएम मोदी, अमित शाह से लेकर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे तक सभी दिग्गजों ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, की सुख-शांति की कामना

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शारदीय नवरात्रि के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. 

पीएम मोदी ने लिखा:

समस्त देशवासियों को नवरात्रि की असीम शुभकामनाएं। शक्ति-वंदना को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए शुभकारी सिद्ध हो, यही कामना है। जय माता दी!

राहुल गांधी का पोस्ट: 

 

नवरात्रि के शुभ पर्व पर सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। मां दुर्गा की कृपा आप पर सदा बनी रहे और आपका जीवन खुशियों से भरा रहे।

अमित शाह ने पोस्ट में लिखा:

 "समस्त देशवासियों को नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. नवरात्रि, शक्ति की आराधना, आध्यात्मिक ऊर्जा के संचय और जगत जननी मां अम्बे के नौ रूपों की उपासना का महापर्व है. मां दुर्गा से समस्त विश्व के कल्याण, सुख और शांति की कामना करता हूं. जय माता दी! "

कांग्रेस अध्यक्ष ने भी शुभकामनाएं:

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी एक्स पर एक पोस्ट में अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा, "शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना के महापर्व, शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. आदिशक्ति की कृपा सभी पर बनी रहे और ये पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, उल्लास एवं शांति का संचार करे, ऐसी मेरी मंगलकामना है."

प्रियंका गांधी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं :

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा, "आज के शुभ दिन से शारदीय नवरात्र का आरंभ हो रहा है - शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा की पूजा का महापर्व. देश-विदेश में फैले हुए माता के भक्तों को त्यौहारों की इस श्रृंखला की बहुत-बहुत बधाई. पूरा देश धन-धान्य से संपन्न हो; जन रोग-शोक-जरा-मरण से मुक्त रहे. मां का स्नेहाशीष सभी बच्चों पर बरसे. ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी. दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तु ते."


संबंधित समाचार