होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Gwalior Breaking : चार युवकों ने की युवती के साथ छेड़छाड़, पिता को पीटा भाई को किया अधमरा

Gwalior Breaking : चार युवकों ने की युवती के साथ छेड़छाड़, पिता को पीटा भाई को किया अधमरा

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में छेड़खानी के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन प्रदेश के अलग अलग जिलों से ऐसी खबरें सामने आती रहती है। एक बार फिर ग्वालियर जिले से ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक समुदाय के परिवार के लड़की को विशेष समुदाय के लड़कों द्वारा  छेड़छाड़ कर दिया गया। जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

चार युवकों ने की युवती के साथ छेड़छाड

लोगों ने कहा कि ग्वालियर शहर में बेटियां असुरक्षित है। चार युवकों ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती के पिता ने बदमाशों को छेड़छाड़ करने से रोका तो बदमाशों ने बेटी के सामने की पिता को ही पीट दिया। घर के बाहर युवती के भाई पर जानलेवा हमला किया गया। बदमाशों ने भाई  के गले और चेहरे पर चाकू मार दिए। जिसके बाद एक समुदाय के लोगों ने मोर्चा  खोला दिया।

दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में  भर्ती कराया है। पुलिस ने  मामला दर्ज किया है। दो  युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।आपागंज इलाके की घटना है।पूरा मामला जनकगंज थाना क्षेत्र का है।


संबंधित समाचार