विद्यासागर महाराज समाधि दिवस : मध्यप्रदेश विधानसभा में आज जैन मुनि 108 विद्यासागर महाराज की प्रथम समाधि स्मृति दिवस मनाया जाएगा। गुरूवार की सुबह विधानसभा परिसर में जैन मुनि प्रमाण सागर महाराज और उनके सहयोगी शिष्य विधानसभा पहुंचेंगे। इस दौरान जैन समाज के श्रृद्धालु भी मौजूद रहेगे। विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, सीएम मोहन यादव और भोपाल सांसद आलोक शर्मा जैन मुनियों की आगवनी करेंगे।
जैन मुनियों ने निकाली शोभायात्रा
विधानसभा में यह आयोजन श्री दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी भोपाल के माध्यम से प्रथम समाधि स्मृति दिवस विधानसभा परिसर में मनाया जा रहा है। विधानसभा में 108 प्रमाण सागर महाराज, मुनि आदित्य सागर के ससंघ में मनाया जा रहा है। विधानसभा के लिए मुनि आदित्य सागर महाराज सुबह 7.30 बजे पैदल शोभायात्रा निकालते हुए विधान सभा परिसर के लिए रवाना हुए है।
केन्द्र सरकार जारी करेगी सिक्का
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने जैनाचार्य विद्यासागर महाराज के प्रथम समाधि दिवस के मौके पर 100 रुपये मूल्य का स्मारक सिक्का जारी किया करने का निर्णय लिया था। सिक्का जारी होने की अधिसूचना 31 जनवरी को जारी की गई थी। इस 100 रूपये मूल्य के सिक्के में जैनाचार्य विद्यासागर महामुनिराज की तस्वीर को अंकित किया गया है। आज 6 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह विद्यासागर के प्रथम समाधि दिवस के पर सिक्का जारी करेंगे।
डोंगरगढ़ जांएगे अमित शाह
देश के गृहमंत्री अमित शाह आज डोंगरगढ़ जाएंगे। जहां वे चंद्र गिरी तीर्थ में विद्यासागर महाराज की समाधि स्थल के दर्शन करेंगे। इस दौरान अमित शाह 100 रूपये का सिक्का भी जारी कर सकते है। बता दें कि 18 फरवरी 2024 को आचार्य विद्यासागर महाराज ने डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में समाधि ली थी।