होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BALAGHAT NEWS: बड़ी खबर ! अब से शराब पीने पर एक हजार और बेचने पर लगेगा 05 हजार रूपए का जुर्माना

BALAGHAT NEWS: बड़ी खबर ! अब से शराब पीने पर एक हजार और बेचने पर लगेगा 05 हजार रूपए का जुर्माना

बालाघाट : शराब प्रेमियों के लिए जरूरी सूचना, अब से शराब पीने पर एक हजार और बेचने पर 05 हजार रूपए का जुर्माना लगाने का फैसला लिया गया। फ़िलहाल यह नियम बालाघाट में लागू किया गया है। दरअसल, शराब की वजह से बढ़ते मारपीट की घटना और जुर्म से परेशान होकर बालाघाट के उकवा क्षेत्र के पोंडी गांव की महिलाओ ने यह कदम उठाया है। 

गांव को नशा मुक्त कराने महिलाओ ने छेड़ी मुहीम

बता दें कि उकवा क्षेत्र के पोंडी गांव की महिलाओं ने गांव को नशा मुक्त कराने के लिए मुहीम छेड़ी है। इतना ही नहीं गांव के 150 महिलाओ ने संगठन भी बनाया है। जिसके तहत अगर गांव में अगर कोई भी शराब पीता पाया जाएगा तो उसके उपर एक हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही बचने वाले पर  05 हजार रूपए का जुर्माना लगाया जाएगा। महिलाओ द्वारा खोला गए इस मोर्चा का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। 

शराबी की महिलाओ ने की जमकर पिटाई

इतना ही नहीं इस दौरान एक शराबी ने महिलाओं के साथ बदतमीजी कर दी। जिसके बाद शराबी की महिलाओ ने कर दी जमकर पिटाई। महिलाओ द्वारा उठाए गए इस कदम की जहां एक तरफ लोग तारीफ कर रहे है। तो वही दूसरी तरफ गांव के लोगों में महिलाओ द्वारा खोले गए इस मोर्चा को लेकर डर बना हुआ है। 
 


संबंधित समाचार