होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

film Vidaamuyarchi : अजित कुमार की फिल्म 'विदामुयार्ची' ने मचाया धमाल, दो साल बाद बड़े परदे पर की वापसी... 

film Vidaamuyarchi : अजित कुमार की फिल्म 'विदामुयार्ची' ने मचाया धमाल, दो साल बाद बड़े परदे पर की वापसी... 

film Vidaamuyarchi : साउथ एक्टर अजित कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'विदामुयार्ची' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म 6 फरवरी को आज थिएटर में रिलीज हुई है। यह फिल्म मगिज थिरुमेनी के निर्देशन में बनी है। जो अपने रिलीज के पहले ही दिन दर्शकों का काफी पसंद आई है। वहीं फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी पॉजिटिव रिव्यू भी मिल रहा है। फिल्म को लेकर दर्शकों में इतनी एक्साइटमेंट इतनी बढ़ गई फिल्म रिलीज होते ही सुबह 4 बजे का शो हाउसफुल रहा था।

ओपनिंग डे पर हुई इतनी बुकिंग  :

फिल्म देखने के बाद भी थिएटर के बाहर दर्शक अजित कुमार के गानों पर झूमते नजर आए हैं। इस दौरान थिएटर के अंदर फैंस सीटी बजाते और खूब नाचते दिखाई दिए हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग कर ली है। जिसमें लगभग 46 करोड़ 50 लाख की कमाई की है। इसके अलावा फिल्म के 7,15,631 टिकट ओपनिंग डे के लिए पहले ही बुक हो चुकी थी। सूत्रों के मुताबिक रिलीज के पहले दिन फिल्म विदेश से 925,000 अमेरिकी डॉलर और घरेलू स्तर पर 20.75 करोड़ रुपए की बुकिंग की गई है। इसके आधार पर ही ये फिल्म के पहले दिन 55 करोड़ से भी अधिक की कमाई होने के का अनुमान लगाया जा रहा है। 

इन एक्टर को मिली मुख्य भूमिका  : 

फिल्म विदामुयार्ची थ्रिलर और एक्शन से भरपूर है। अजित कुमार अर्जुन की भूमीका निभाई है, जिसमें वह अपनी खोई हुई बीवी यानी कायल की तलाश करते नजर आए हैं। इस फिल्म में अजित कुमार के साथ मुख्य भूमिका में रेजिना कैसंड्रा, अर्जुन सरजा और तृषा कृष्णन भी नजर आ रहे हैं।


 


संबंधित समाचार