
मुंबई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अब फिल्म बन रही है। जिसका नाम है 'अजेय' द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी' है। इस फिल्म की पहली झलक सामने आ गई है। फिल्म के मोशन पोस्टर को शेयर किया गया है जिसमें एक्टर अनंत जोशी को भगवा रंग के कपड़ों में देखा जा सकता है। मोशन पोस्टर में योगी आदित्यनाथ की जर्नी दिखाने की कोशिश की गई है। बता दें इस इस वीडियो में उनका आम जीवन, राजनीति और आध्यात्मिक जर्नी की एक झलक है। जिसे फिल्म में इसे विस्तार से दिखाया जाएगा।
ये मूवी सम्राट सिनेमैटिक्स के तले बनाया जा रहा है। फिल्म की प्रोड्यूसर ऋतू मेंगी और डायरेक्शन रवींद्रगौतम ने की है। ये फिल्म शांतनु गुप्ता की लिखित किताब 'द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर के आधार पर बनाई जा रही है। इस फिल्म में उनके भगवान से उनका रिश्ता, त्याग और राजनीतिक फैसलों को दिखाया जाएगा।
इस बायोपिक में एक्टर अनंत जोशी योगी आदित्यनाथ के लीड रोल में नजर आएंगे। इससे पहले अनंत को रवि किशन की वेब सीरीज 'मामला लीगल में देखा गया था। इनके अलावा अजय मेंगी, भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ, पवन मल्होत्रा, ईशान खट्टर के पिता AJEY राजेश खट्टर और गरिमा सिंह इसमें अहम रोल निभाते नजर आएंगे।
फिल्म के डायरेक्टर रवींद्र गौरम ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में कहा, “हमारी फिल्म हमारे देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, जिसमें उत्तराखंड के एक सुदूर गांव के एक साधारण मीडिल क्लास के लड़के को दिखाया गया है, जो भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य का मुख्यमंत्री बन जाता है। उनकी यात्रा दृढ़ संकल्प, निस्वार्थता, विश्वास और नेतृत्व की है, और हमने एक ऐसा कुछ बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है जो उनके अविश्वसनीय जीवन के साथ न्याय करता है।” बता दें, इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अभी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।