होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

एक पत्नी के दो पतियों के बीच मारपीट, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला...

एक पत्नी के दो पतियों के बीच मारपीट, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला...

ठा. प्रेम सोमवंशी// कोटा: एक युवती ने दो युवकों से प्रेम विवाह कर लिया, अब दोनों पतियों के बीच युवती को रखने के लिए विवाद चल रहा है। मामला कोटा थाना तक पहुंच गया और थाना परिसर में दोनों पति आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पतियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

महिला ने किया दो लड़कों से प्रेम विवाह : 

कोटा टीआई उमेश साहू ने बताया, क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने लोकबंद निवासी विनय गेंदले से प्रेम विवाह किया और उसके साथ 5 साल तक रही। उसके बाद युवती का मरहीकांपा निवासी संजू साहू से प्रेम संबंध हो गया। युवती अपने पति व बच्चे को छोड़कर प्रेमी संजू साहू के साथ चली गई, उससे शादी कर वह दो साल उसके साथ रही, उनका एक बच्चा है। कुछ दिनों बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा, इसलिए वह एक माह पहले संजू साहू व बच्चे को छोड़कर अपने पहले पति विनय गेंदले के पास आकर रहने लगी। इधर विनय गेंदले व संजू साहू के बीच युवती को रखने के लिए विवाद शुरू हो गया। 

रिपोर्ट लिखाने पहुंचे थे तभी थाने में दोनों पति भिड़े: 

21 अक्टूबर को संजू साहू अपने घरवालों को लेकर युवती को लेने के लिए विनय गेंदले के घर पहुंच गया। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। उसके बाद दोनों रिपोर्ट लिखाने के लिए कोटा थाना पहुंच गए। दोपहर 12 बजे थाना परिसर में दोनों पति आपस में भिड़ गए और एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट करने लगे। जिससे थाने में हड़कंप मच गया। टीआई उमेश साहू ने दोनों को पकड़कर थाने में बैठा दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 151 के तहत  प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।


संबंधित समाचार