होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मनोज कुमार का निधन: 87 साल की उम्र ली आखिरी सांस, भारत कुमार' नाम से थे मशहूर... 

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मनोज कुमार का निधन: 87 साल की उम्र ली आखिरी सांस, भारत कुमार' नाम से थे मशहूर... 

मुंबई: बॉलीवुड के फिल्म निर्देशक और मशहूर अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार की सुबह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। एक्टर मनोज कुमार 'भारत कुमार' के नाम से भी काफी मशहूर थे। और देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे। 

इस नाम से थे मशहूर:

इस अभिनेता को भारत सरकार की ओर भारतीय सिनेमा और कला में योगदान के लिए साल 1992 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया था। अपने फिल्मी करियर में मनोज ने कई देशभक्ति फिल्में बनाईं थी। जिससे फैंस मनोज को प्यार से 'भारत कुमार' भी बुलाया करते थे। वहीं मनोज  उपकार, क्रांति, जैसी देशभक्ति फिल्मों के लिए मशहूर थे। ऐसे में  देशभर में उनके निर्धन से शोक की लहर है। 

यह उद्योग के लिए बहुत बड़ी क्षति : अशोक पंडित

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने मनोज कुमार के निधन पर कहा कि भारतीय फिल्म उद्योग के 'शेर' और महान दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता। हमारे प्रेरणास्रोत मनोज कुमार जी अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्हें  पूरी इंडस्ट्री  हमेशा याद करेगी और  यह उद्योग के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

इन फिल्मों से  बनाया करियर :

मनोज कुमार ने अपने करियर में कई हिट फिल्म दी है। जिसमें से चांद, सहारा, हनीमू, कांच की गुड़िया, पिया मिलन की आस, डॉ. विद्या, रेशमी रूमाल, सिंदूर, शादी, 'हरियाली और रास्ता', गृहस्थी जैसे  फिल्मों में काम किया था। इन ने  बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था।


संबंधित समाचार