फामेश्वरी यादव बनी छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर: सीएम साय ने दी बधाई बोले- 'बेटियों की हिम्मत और देशभक्ति का है प्रमाण'  

फामेश्वरी यादव बनी छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर: सीएम साय ने दी बधाई बोले- 'बेटियों की हिम्मत और देशभक्ति का है प्रमाण'  

रायपुर: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की 21 वर्षीय फामेश्वरी यादव ने भारतीय सेना में अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस (WMP) के रूप में चयनित हुई हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनने का गौरव प्राप्त किया है। यह राज्य के लिए गर्व और बेटियों के आत्मबल का प्रतीक है। 

मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई :

फामेश्वरी की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई देते हुए कहा कि यह केवल एक चयन नहीं है, बल्कि ये  छत्तीसगढ़ की बेटियों की देशभक्ति और हिम्मत  का प्रमाण है।फामेश्वरी ने यह दिखा दिया कि अगर हौसले बुलंद रखों तो किसी भी सपने को पूरा किया जा सकता है। 

छग की नई पीढ़ी के लिए यह बनेगी प्रेरणा :
    
इसके आगे सीएम ने कहा राज्य की अन्य युवतियों को भी यह सफलता प्रेरणा देगी, और उन्हें सेना सहित कई अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने का हौसला बढ़ाएगी। राज्य सरकार बेटियों के राष्ट्र सेवा और सशक्तिकरण के हर कदम में उनके साथ है। इसके साथ ही सीएम ने उसके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की और कहा कि छत्तीसगढ़ की नई पीढ़ी के लिए यह सफलता एक प्रेरणा का स्त्रोत बनेगी। और बेटियां राज्य के हर क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी।  

सेना भर्ती कार्यालय द्वारा सम्मानित :

आपको बता दें कि फामेश्वरी  की 24 मार्च, 2025 को घोषित परिणाम में चयन हो गया है। जिसके बाद वह 01 मई  2025 से बेंगलुरु स्थित सेना मिलिट्री पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में अपना  प्रशिक्षण प्रारंभ करेंगी। इसके लिए उन्हें सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा सम्मानित भी किया गया है।
 


संबंधित समाचार