सुकमा में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़: सुबह से ही रही फायरिंग, 16 नक्सली ढेर शव बरामद...

सुकमा में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़: सुबह से ही रही फायरिंग, 16 नक्सली ढेर शव बरामद...

सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा से बड़ी खबर सामने आई है जहां पर गोगंडा पहाड़ी में पुलिस और नक्सली के बीच आज सुबह से मुठभेड़ जारी है। इस बीच सीआरपीएफ और डीआरजी के जवान नक्सलियों को उपमपल्ली इलाके में मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों बड़ी सफलता मिली है। दरअसल सुबह से हो रही फायरिंग के बीच 20 से 22  नक्सलियों के मरे जाने की खबर सामने आई है।  

नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे जवान :

जानकारी के मुताबिक ये मुठभेड़ सुकमा के गोगंडा पहाड़ी स्थित उपमपल्ली इलाके में आज सुबह से लगातार फायरिंग हो रही है। जिसमें बड़ी  संख्या में  24 से 30 नक्सलियों के ढेर होने की होने की सुचना मिली है। ये मुठभेड़ अभी जारी जहां पर सुरक्षाबलों के द्वारा नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

सुकमा एसपी का रही मॉनिटरिंग :

इस बीच दो जवान भी घायल हो हुए हैं। लेकिन इसकी अभी तक कोई पुष्टि नही हुई हैं। बतादें कि जवानों ने यहां बड़ी संख्या में मौजूद नक्स लियों को घेर रखा है। और CRPF और  DRG जवानों के द्बारा सर्चिंग अभियान जारी है। इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग सुकमा एसपी किरण चौहान का रही हैं। जिसके साथ अभी भी बड़ी संख्या में जवान जंगलों में मौजूद है। 

जवाबी कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता :

बताया जा रहा है कि गोगुंडा में ऊंचे ऊंचे पहाड़ी इलाका नक्सलियों की सबसे सुरक्षित जगह होती हैं।जवानों ने रातोरात इस पहाड़ पर चढ़कर नक्सलियों को घेर लिया है,  वहीं जैसे ही जवान यहां पहुं चे फिर फायरिंग दोनों तरफ से शुरू हो गई। तभी जवाबी कार्रवाई में जवानों को बड़ी सफलता मिली है, और मुठभेड़ में 20 से 22 नक्सली मारे गए। सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों ने 16 नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिया है। वहीं मुठभेड़ में दो जवान को आई मामूली चोट आने की भी सूचना मिली है। घटनास्थल से INSOS और SLR समेत अन्य हथियार बरामद हुए हैं।
 


संबंधित समाचार