होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

भूपेश बघेल के घर ED की दबिश : कांग्रेस 11 मार्च को ED और भाजपा का करेगी पुतला दहन  

भूपेश बघेल के घर ED की दबिश : कांग्रेस 11 मार्च को ED और भाजपा का करेगी पुतला दहन  

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ED ने दबिश दी है। जिसके चलते कांग्रेसी में रोष व्याप्त है, इसके विरोध में कांग्रेस कल यानि 11 मार्च को पूरे प्रदेशभर में पुतला दहन करेगी। इस दौरान कांग्रेसी ED और भाजपा का पुतला दहन करेंगे।

'कांग्रेस की सरकार में व्यापक पैमाने में भ्रष्टाचार हुआ' : किरण देव

वहीं छत्तीसगढ़ में ED की रेड को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- कांग्रेस की सरकार में व्यापक पैमाने में भ्रष्टाचार हुआ। ED सोर्स के आधार पर कार्रवाई करती है। किसी किस्म का दोष पाया जाएगा तो निश्चित दोषी करार होंगे। कुछ नहीं किया हो तो डर नहीं होना चाहिए। ED स्वतंत्र जांच एजेंसी है।

'लोकतंत्र की सीधी हत्या है': टीएस सिंहदेव

टीएस सिंहदेव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की बी-टीम के रूप में कार्य कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा हमारे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध की गई दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई का हम कड़ा विरोध करते हैं। यह लोकतंत्र की सीधी हत्या है और विपक्ष की आवाज़ को दबाने का सुनियोजित प्रयास है। मैं इस विषय को लेकर पार्टी के विधायकों, वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन के अन्य जिम्मेदार साथियों के सतत संपर्क में हूं और हम सब एकजुट होकर इस लोकतांत्रिक लड़ाई को लड़ेंगे। यह सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक ढांचे और जनता की आवाज़ पर हमला है।

'एजेंसियां जांच कर रही ': सीएम साय 

पूर्व मुख्यमंत्री के घर  के छापे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस की 5 साल की सरकार में तरह-तरह के घोटाले हुए, उसकी जांच सेंट्रल एजेंसियां कर रही है।कई लोग जेल के अंदर भी है, आप भी अंदाज़ा लगा सकते है। ED सेंट्रल एजेंसी है, उससे कोई लेना देना हमारा नहीं है।


संबंधित समाचार