डोंगरगढ़ //राजा शर्मा :- राजनांदगांव जिले के धर्म नगरी डोंगरगढ़ में मां बमलेश्वरी का दरबार पहले से ही चमत्कारों से भरा हुआ हैं। जिसके कारण दूर दूर से श्रद्धालुओ एवम् दानदाताओं का ताता मां के दरबार लगा हुआ रहता हैं।
पिछले वर्ष सोने की मुकुट भेंट की गई :
लेकिन जब से वर्तमान ट्रस्ट मंडल के ट्रस्टी पदभार ग्रहण किए हैं। तब से माता के दरबार में कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता आ रहा है। जैसे की पहले भी माता के गर्भगृह को सोने से सुसज्जित किया गया। उसके बाद माता को सोने से बनी मुकुट भेट किया गया जो काफ़ी चर्चा का विषय बना रहा।
दरवाजे का कार्य का किया गया शुभारंभ :
इसी क्रम में आज नवरात्र के सातवे दिन मां बमलेश्वरी ट्रस्ट समिति के मंत्री महेंद्र परिहार जी ने मीडिया को जानकारी दी की ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारीयो एवं दानदाताओं के सहयोग से संध्या 4:30 बजे अनुमानित 150 किलो चांदी, अनुमानित लागत 140 करोड़ रुपए के दरवाजे का कार्य शुभारंभ किया गया है। अभी तक 60किलो चांदी लग चुका है। कार्य अभी प्रगति पर है।