होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Do you know: कितनी ऊंचाई तक उड़ सकता है हवाई जहाज ?

Do you know: कितनी ऊंचाई तक उड़ सकता है हवाई जहाज ?

एक समय था जब हवाई जहाज से सफर करना हर किसी के लिए आसान नहीं था, लेकिन अब समय के साथ यह लोगों के लिए सहज हो गया है। हवाई जहाज से जुड़ी कई सवाल होती हैं, जैसे कि यह कितनी ऊंचाई पर उड़ता है। तो आइए, इस सवाल का जवाब जान लेते हैं।

इतने ऊंचाई तक उड़ सकता है हवाई जहाज:

हवाई जहाज की उड़ान ऊंचाई इस बात पर निर्भर करती है कि एयरक्राफ्ट कौन सा है। आमतौर पर, एक पैसेंजर एयरक्राफ्ट 10,000-20,000 फीट नहीं, बल्कि 30,000-35,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ता है। इसके अलावा, aviex.goflexair.com के अनुसार, बोइंग और एयरबस के विभिन्न मॉडल्स की सर्विस सीलिंग 41,000 से 43,000 फीट तक होती है। हालांकि, ये एयरक्राफ्ट आमतौर पर 30,000 से 35,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरते हैं। वहीं, प्राइवेट जेट की बात करें तो ज्यादातर एयरक्राफ्ट की सर्विस सीलिंग 51,000 फीट तक होती है, और वे 45,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ सकते हैं।

हवाई जहाज की उड़ान इस चीज पर होती है निर्भर :

एक प्लेन की उड़ान आमतौर पर उसके रूट पर निर्भर करती है। शॉर्ट हॉल फ्लाइट्स 25,000 से 35,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ती हैं, जबकि लॉन्ग हॉल फ्लाइट्स 35,000 से 40,000 फीट तक उड़ान भरती हैं। इसका कारण यह है कि जैसे-जैसे विमान ऊंचाई पर उड़ता है, हवा उतनी ही पतली होती है, जिससे विमान का वजन हल्का हो जाता है और ईंधन की खपत कम होती है। एविएशन अथॉरिटीज़ हर प्लेन को एक स्पेसिफिक ऑल्टीट्यूड रेंज के लिए सर्टिफिकेट प्रदान करती हैं। इसके अलावा, मिलिट्री एयरक्राफ्ट 50,000 से 70,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ सकते हैं, जो उनके मिशन पर निर्भर करता है।


 


संबंधित समाचार