होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर इन चीज़ों को करने से पूजा हो सकती है खंडित, भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो मिलेंगे अशुभ परिणाम

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर इन चीज़ों को करने से पूजा हो सकती है खंडित, भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो मिलेंगे अशुभ परिणाम

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का त्योहार आज देशभर में 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जल व्रत रखती है। यह व्रत न सिर्फ विवाहित स्त्रियां बल्कि कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की कामना के लिए रखती है। ऐसा कहा जाता है कि जो महिलाएं इस कठिन व्रत (Karwa Chauth 2024) का पालन करती हैं, उन्हें अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। हिंदू पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस बार करवाचौथ का व्रत रख रही है। तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। नहीं तो आपकी पूजा खंडित हो जाएगी। तो चलिए जानते है क्या है वो उपाए और खास बाते ...

किसी को न दें ये चीजें 

करवा चौथ का व्रत सुहाग की लंबी कामना के साथ लिया जाता है। इसलिए व्रत रखने वाली महिलाओं को गलती से भी इस दिन अपने श्रृंगार की सामग्री किसी दूसरी महिला को नहीं देनी चाहिए। अगर आपको कोई अपनी सुहाग के सामान से कुछ देता है, तो उसे भी लेने से आपको मना कर देना चाहिए। 

इस रंग के कपड़े न पहनें

सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ के दिन अपने पहनावे का भी विशेष ख्याल रखना चाहिए। इस दिन आपको गलती से भी काले या भूरे रंग के वस्त्र नहीं पहनने चाहिए। लाल रंग के कपड़े इस दिन पहनना अच्छा माना जाता है। इससे आपके वैवाहिक जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 

इस दिन न करें किसी का अपमान

व्रत का अर्थ केवल ये नहीं होता कि आप अन्न जल त्याग दें। इसका अर्थ ये भी है कि, आप वैचारिक शुद्धता भी बरतें। इसलिए करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को गलती से भी अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अपनी बातों से किसी को भी आहत करने से इस दिन बचें। 

इस दिन जीवनसाथी के साथ झगड़ने से बचें

पति-पत्नी के बीच नोंकझोंक होना आम सी बात है। लेकिन इस दिन पति-पत्नी दोनों को ही इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि, किसी भी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा न करें। खासकर पतियों को इस दिन झगड़ने से बचना चाहिए, क्योंकि पत्नी इस दिन निर्जला व्रत रखती है। महिलाओं को कोई ऐसी बात इस दिन करने से बचना चाहिए, जिससे अनबन होने की आशंका हो। 

नुकीली चीजों का न करें इस्तेमाल

करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को नुकीली चीजों का इस्तेमाल करने से भी इस दिन दूर रहना चाहिए। सुई, कैंची आदि चीजों का इस्तेमाल करने से व्रत रखने वाली महिलाओं को बचना चाहिए। 

इन चीजों का न करें दान

वैसे तो हिंदू धर्म में दान का बड़ा महत्व है। लेकिन इस दिन आपको कुछ चीजों का दान करने से बचना चाहिए। गलती से भी इस दिन दूध, कपड़ा, सफेद मिठाईयां दान में न दें। करवा चौथ के दिन इन चीजों का दान करना अच्छा नहीं माना जाता। 

अपशब्द न बोलें

करवाचौथ के दिन महिलाएं खासतौर पर अपनी सास के साथ स्नेहपूर्ण संबंध बनाकर रखें. व्रत में कभी भी किसी के लिए कड़वे और अपशब्दों का उपयोग नहीं करना चाहिए, फिर चाहें आप किसी के बारे में पीठ पीछे बात करें.

चंद्रदेव को ऐसे न दें अर्घ्य

व्रत खोलने के लिए चंद्रमा को मात्र जल का ही अर्घ्य न दें, बल्कि पानी में थोड़ा कच्चा दूध मिलकर ही चंद्रदेव को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है.

करवा चौथ व्रत खंडित होने पर करें ये उपाय

करवा चौथ व्रत की सबसे मुख्य रस्म है यही है कि सुहागिन महिलाएं चंद्रमा को जल से अर्घ्य देकर छलनी से पति को देखती हैं और फिर उनके हाथों से पानी पीकर व्रत खोलती हैं। लेकिन दिन भर के इस निर्जला व्रत में कई बार ऐसा होता है कि जाने-अनजाने में कुछ गलतियां हो सकती हैं और व्रत खंडित हो सकता है यानी टूट सकता है। यदि ऐसा हो तो आप ये उपाय कर व्रत जारी रख सकते हैं:

1. चांद निकलने से पहले यदि गलती से व्रत खंडित जाए, तो आपको तुरंत स्नान करना चाहिए। इसके बाद साफ कपड़े पहनकर शिव-पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा करनी चाहिए और अपनी भूल की माफी मांगनी चाहिए।

2. शाम में चंद्रमा उदय होने पर सबसे पहले चंद्रमा शहद मिश्रित जल से चंद्रदेव को अर्घ्य देकर उनसे भी अपनी भूल के लिए क्षमा मांगें। फिर रुद्राक्ष की माला से शिव मंत्र और चंद्र मंत्र का जाप करें।

3. व्रत खंडित होने से किसी भी तरह के दुषप्रभाव से बचने के लिए 16 श्रृंगार का सामान दान करना चाहिए।


संबंधित समाचार