होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Astro Tips: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें इन चीज़ों का दान, घर में आती है दरिद्रता, आर्थिक स्थिति हो जाती है खराब

Astro Tips: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें इन चीज़ों का दान, घर में आती है दरिद्रता, आर्थिक स्थिति हो जाती है खराब

हिंदू धर्म में दान पुण्य का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि किसी जरूरतमंद को किसी भी वस्तु का दान करना घर की सुख समृद्धि के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। लेकिन क्या आप जानते है कि किचन में रखी कुछ चीज़े ऐसी है कि अगर आप इन्हे सूर्यास्त के पश्चात दान स्वरूप किसी को देते है तो आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। साथ ही घर की खुशहाली दूर हो सकती है। सूर्यास्त के बाद कुछ चीजों का दान करना शुभ नहीं माना जाता है. ऐसा करने से घर से सुख-समृद्धि चली जा सकती है। तो चलिए जानते हैं कौन सी चीजों को सूर्यास्त के बाद दान नहीं करना चाहिए.

दूध

हिंदू धर्म में दान पुण्य का विशेष महत्व माना गया है। सूर्यास्त के बाद व्यक्ति को दूध का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं और भगवान विष्णु भी क्रोधित हो जाते हैं। इससे दुर्भाग्य और दरिद्रता का जीवन में आगमन होता है।

दही

सूर्यास्त के बाद दही का दान करना भी शुभ नहीं होता। ऐसा करने से शुक्र देवता नाराज हो जाते हैं। अगर शुक्र नाराज होते हैं तो व्यक्ति के भौतिक सुख में कमी आती है।

लहसुन प्याज

लहसुन और प्याज का दान भी सूर्यास्त के बाद शुभ नहीं माना गया है। दरअसल इसका संबंध राहु और केतु से होता है। समुद्र मंथन के बाद जब भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से स्वरभानु की गर्दन काटी थी तो उनके गले से कुछ बूंदे गिरी थी। जिससे लहसुन और प्याज का जन्म हुआ था। इसलिए इनका दान नहीं किया जाता।

हल्दी

गुरुवार के दिन हल्दी का दान नहीं करना चाहिए और खास तौर पर सूर्यास्त के बाद बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से तरक्की में बाधा आती है।

धन

माता लक्ष्मी सूर्यास्त के बाद ही घर में प्रवेश करती हैं। ऐसे में सूर्यास्त के बाद कभी भी धन का दान नहीं करना चाहिए। सूर्यास्त के बाद धन को दान करना माता लक्ष्मी को अपने घर से विदा करना कहलाता है।

किसी को खाना खिलाना 

गरीब या भूखे व्यक्ति को खाना खिलाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है, लेकिन सूर्य ढलने के वक्त खाना न खुद खाना चाहिए और न ही किसी और को खिलाना चाहिए। पूरी तरह से सूरज ढलने के बाद ही आप भोजन कर सकते हैं।   

नमक का दान 

वास्तु शास्त्र कहता है कि शाम को नमक दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। नकारात्मक ऊर्जा घर में रहने से घर में गृह क्लेश बढ़ता है और घर के लोगों से सम्बध खराब होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम को नमक दान से नकारात्मक ऊर्जा प्रबल हो जाती है, जिससे तरक्की और समृद्धि में बाधा उत्पन्न होती है।

 


संबंधित समाचार