होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Dhanteras 2024: धनतेरस पर भूलकर भी घर न लाए यह चीज़े, पैसों की हो जाएगी किल्लत, रूठ जाएगा भाग

Dhanteras 2024: धनतेरस पर भूलकर भी घर न लाए यह चीज़े, पैसों की हो जाएगी किल्लत, रूठ जाएगा भाग

Dhanteras Tips: दिवाली का त्योहार आने में महज कुछ दिनों का समय बचा है। जिसको देखते हुए घर घर में दिवाली की तैयारी तेज कर दी गई है। दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। यह हमेशा कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाई जाती है। इस बार यह तिथि 29 अक्टूबर को पड़ रही है इसलिए इस दिन त्यौहार मनाया जाएगा। धनतेरस को धन्वंतरि जयंती और धन त्रयोदशी के रूप में भी पहचाना जाता है। यह दिन विशेष रूप से भगवान धन्वंतरी, माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा के लिए महत्वपूर्ण होता है।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि धनतेरस के  दिन सोना, चांदी और बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन लोग इसके साथ साथ कई तरह का सामान लेकर आ जाते है। जो की नहीं खरीदना चाहिए। धनतेरस पर विशेष तरह की चीज़ो की खरीदारी का महत्त्व है। तो चलिए आज हम आपको बताते है कि धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं। 

कांच के बर्तन (Dhanteras 2024)

धनतेरस के दिन कांच के बर्तन नहीं खरीदना चाहिए। कांच एक नाजुक और टूटने वाली चीज होती है जो घर में अस्थिरता और नकारात्मकता का प्रतीक मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि कांच की वस्तुएं घर की सुख शांति पर भी नकारात्मक असर डालती हैं।

लोहे की वस्तुएं

धनतेरस पर लोहे की वस्तुएं खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है। जैसे लोहे के बर्तन, दरवाजे के हुक या औजार। वास्तु शास्त्र के अनुसार लोहे को भारी और ठंडा तत्व माना जाता है, जो घर की सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा चाकू, कैंची या कोई भी नुकीली चीज भी इस दिन नहीं खरीदनी चाहिए।

काले रंग की चीजें

इसके अलावा धनतेरस के दिन भूलकर भी काले रंग की चीज नहीं खरीदना चाहिए। जैसे काले कपड़े, जूते, बैग या अन्य वस्तुएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार काला रंग अशुभ माना जाता है और इसे घर में नकारात्मक ऊर्जा का कारण समझा जाता है। इसलिए इस पावन अवसर पर हल्के और सकारात्मक रंगों का चयन करना बेहतर होता है।

सिंथेटिक और प्लास्टिक की चीजें

धनतेरस के शुभ दिन पर सिंथेटिक, प्लास्टिक या दूध से बनी चीजों की खरीदारी से बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इन चीजों को कोई विशेष महत्व नहीं होता है और इन्हें घर की सकारात्मक ऊर्जा को बाधित करने वाली वस्तुओं के रूप में देखा जाता है। इसलिए इस अवसर पर प्राकृतिक या धातु से बनी चीज खरीदना शुभ माना जाता है जो घर में सकारात्मक और समृद्धि को बढ़ाने का काम करते हैं।

पुरानी चीजें: 

धनतेरस एक नया और शुभ शुरुआत का दिन है, इसलिए इस दिन पुरानी या सेकंड-हैंड चीजें खरीदने से बचना चाहिए. पुरानी चीजों के साथ पुराने विचार, परेशानियां, या नकारात्मक ऊर्जा भी आ सकती है. इसलिए, कोशिश करें कि इस दिन सिर्फ नई और चमकदार चीजें ही घर में लाएं.

मिट्टी से बने बर्तन

धनतेरस पर मिट्टी से बने बर्तन आदि की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि मिट्टी के बर्तन खरीदने से घर में बरकत कम हो जाती है और सुख शांति में भी कमी आती है।

किसी से उधार न लें

 धनतेरस के दिन कर्ज लेना या कर्ज लेना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे भविष्य में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वाहन

 अधिकांश परिवारों में आम धारणा के विपरीत, धनतेरस पर वाहन नहीं खरीदनी चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं, तो भुगतान एक दिन पहले या बाद में करें।


संबंधित समाचार