रायपुर: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में इस बार बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली है। दरअसल सभी नगर निगमों में जहां भाजपा के महापौर बने हैं। वहां अब सभी निगमों में बीजेपी के ही सभापति बनाने में जुट गए हैं। सभापति के चुनाव जहां-जहां हुए हैं, उन जगहों पर अब भाजपा को सफलता मिली है। एक दिन पहले ही रायपुर के नगर निगम में भाजपा का सभापति बना है। इसी के साथ पंचायत चुनावों के बाद भाजपा ने जहां जपद पंचायतों में अध्यक्षों के सबसे ज्यादा पद जीते हैं, वहीं जिला पंचायतों में भी अब तक हुए चुनाव में सभी 27 जिलों में अपने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने में सफलता प्राप्त की है। जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा को लगातार जीत मिल रही है।
सुकमा में फंसा पेंच :
शनिवार को भी भाजपा के प्रत्याशी चार जिलों में जीते। अब तक भाजपा के 27 जिलों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जीत गए हैं। अब बचे 6 जिलों में से चार में तो भाजपा के लिए जीत की राह आसान है, क्योंकि यहां पर भाजपा का बहुमत है, लेकिन रायपुर और सुकमा में पेंच फंसा हुआ है। यहां पर मामला बराबरी का है। ऐसे में किसके हाथ जीत लगेगी ये कहना काफी मुश्किल है। वैसे तो इन दोनों स्थानों में भाजपा का पूरा प्रयास बीजेपी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने का है। अब तक हुए चुनाव में 129 जनपद पंचायतों में भाजपा के 116 में अध्यक्ष और 119 में उपाध्यक्ष जीते हैं। 116 जनपद में जीते भाजपा के अध्यक्ष जनपदों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भी भाजपा को बड़ी जीत मिली है। 145 जनपदों में से अब तक 129 में हुए चुनाव में भाजपा के 116 में अध्यक्ष और 119 में उपाध्यक्ष बने हैं। कांग्रेस के 10 अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जीते हैं। इसी के साथ सीपीआई के दो अध्यक्ष और दो उपाध्यक्ष जीते।
12 मार्च तक पूरे होंगे सभी चुनाव :
एक अध्यक्ष गोंडवना पार्टी का भी जीता है। वहीं ऐसे में 17 जनपदों के चुनाव अभी भी बचे हैं। बचे हुए सभी चुनाव 12 मार्च तक पूरे हो जाएंगे। शनिवार को कबीरधाम, बलौदाबाजार, बिलासपुर और बालोद सहित चार जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव जीते हैं। बीजेपी के पंचायत चुनाव के प्रदेश प्रभारी सौरभ सिंह के मुताबिक बलद में तारिणी चंद्राकर जहाँ अध्यक्ष चली है, वहीं उपाध्यक्ष का चुनाव तेजराम साहू जीते हैं। कबीरधाम में ईश्वरी साहू अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध जीते हैं। उपाध्यक्ष का चुनाव कैलाश चंद्रवाशी भी निर्विरोध जीते। बलोदाबाजार में आकांक्षा जायसवाल अध्यक्ष और पवन साहू उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीते हैं। बिलासपुर में अध्यक्ष पद का चुनाव राजेश सूर्यवंशी जाते। ललिता संतों कश्यप उपाध्यक्ष का चुनाव जीती।
इन जिलों में बीजेपी को बड़ी जीत :
कोरिया रोहित पैकरा,सूरजपुर चंद्रमणी पैकरा, बलरामपुर हिरामुनी निकुंज, सरगुजा निरुपा सिंह, रायगढ़ में शिखा गबेल, कोरबा में पवन कुमार सिंह, जीपीएम में समीरा पैकरा, बिलासपुर में राजेश सूर्यवंशी, जांजगीर चांपा में सत्य लता मिरी सक्ती जिले में द्रौपदी चंद्रा, बलौदाबाजार में आकांक्षा जायसवाल, महासमुंद में मोगरा पटेल, गरियाबंद में गौरीशंकर कश्यप, नारायणपुर में नारायण मरकाम इसके अलावा धमतरी में अरुण कुमार सार्वा, दुर्ग में सरस्वती बंजारे, धमतरी में अरुण कुमार सार्वा, राजनांदगांव में किरण वैष्णव, खैरागढ़-गंड़ई में प्रियंका ताम्रकार, कांकेर में किरण नरेटी, बालौद में तारणी चंद्राकर, कबीरधाम में ईश्वरी साहू, मोहला-मानपुर में नम्रता सिंह, कोंडागांव में रीता शोरी साथ ही बेमेतरा में कल्पना तिवारी ने अपनी जीत दर्ज की है।