होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Laxman Singh : दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को मिला भाजपा में आने का न्यौता 

Laxman Singh : दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को मिला भाजपा में आने का न्यौता 

भोपाल। जिस तरह की सियासी हलचल मध्यप्रदेश में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान देखने को मिल रहा था। कुछ ऐसे ही आसार एक बार फिर दिखाई पड़ रहे है। कांग्रेस के कई दिग्गजों ने पार्टी का साथ छोड़ कमल का दामन थामा था। ऐसी ही सुगबुगाहट एमपी की राजनीति में फिर से सुनाई दे रही है। सिरोंज से बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा के द्वारा पूर्व सांसद और दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को बीजेपी में शामिल होने का न्यौता मिल चुका है। खिलचीपुर से बीजेपी विधायक हजारी लाल दांगी ने भी कहा कि इस बारे में मेरी उनसे बात हो गई है। 

आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वह जल्द ही कांग्रेस का साथ छोड़ फिर से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते है। दरअसल सिरोंज से बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा के कहा है कि लक्ष्मण सिंह कांग्रेस में रहकर क्यों ज्यादती सहन कर रहे हैं? मैं उनसे आह्वान करता हूं कि आप भाजपा ज्वाइन कर लीजिए। 

विधायक उमाकांत शर्मा ने दिया न्यौता 

सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि, लक्ष्मण सिंह तो पहले से ही कांग्रेस से उनका मोहभंग हुआ था। वैसे हमारे बडे़ भाई हैं वो हमारे सिरोंज राजगढ़ कांग्रेस के सांसद रहे और भाजपा के भी सांसद रहे। पता नहीं वो कभी कभी बहक जाते हैं कांग्रेस में अगर निराशा है तो वापस आ जाओ। हमारे दरवाजे तो सारे कांग्रेसियों के लिए खुले हैं। हजारों, लाखों कांग्रेसियों ने भाजपा जॉइन की है। क्यों कांग्रेस में रहकर ज्यादती सहन कर रहे हैं। लक्ष्मण सिंह जी मैं आह्वान करता हूं कि आप भाजपा में आइए, अच्छे और राष्ट्रवादी विचारों के साथ।

बीजेपी विधायक हजारी लाल दांगी का बयान आया सामने 

लक्षमण सिंह के भाजपा में शामिल होने वाली बात पर राजगढ़ के खिलचीपुर से बीजेपी विधायक हजारी लाल दांगी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मण सिंह मेरे घर आए थे। वो मेरे पुराने साथी हैं, मैंने उनसे बात कर ली है। मेरी बात हुई तो उन्होंने कहा कि विचार करूंगा। हजारी लाल ने आगे कहा कि लक्ष्मण सिंह पहले कांग्रेस में थे। फिर बीजेपी में आ गए, फिर कांग्रेस में चले गए। दोनों पार्टियों में वो रहे हैं उनको कांग्रेस की रीति- नीति याद है,उन्हें बीजेपी की भी याद है। वो मजबूरी में दिग्विजय सिंह की वजह से कांग्रेस में हैं। 

राजगढ़ में चुनाव प्रचार से मोड़ा था मुंह 

विधायक हजारी लाल दांगी ने  दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि दिग्गी राजा हमेशा से गलत बयान देते रहते है और उनके भाई लक्ष्मण सिंह हमेशा उनके बयान पर मोर्चा खोल देते है। इसके पहले इस तर​ह के कई बयान पर लक्ष्मण सिंह अपने भाई के दिग्विजय सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल चुके है।  राजगढ़ जिले में उन्होंने चुनाव प्रचार नहीं किया। उन्होंने पहले ही कहा था कि हम चुनाव नहीं जीतेंगे। मैं क्यों जाकर अपनी बात खराब करूं।


संबंधित समाचार