नीमच : मध्यप्रदेश में आगामी कुछ दिनों में GIS होने जा रहा है। जिसको लेकर जहां एक तरफ तैयारी जोरों पर है, तो वही दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर जमकर निशना साधते हुए कहा कि साल 2014 के बाद से लगातार अर्थव्यवस्था बिगड़ी रही है। महंगाई लगातार बढ़ी रही है, किसान परेशान है, गरीब दिन पर दिन गरीब हो रहे है और आमिर और अमीर हो गया है।
विकसित भारत का वादा झूठा
इसके साथ ही दिग्विजय ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का वादा किया हैं। लेकिन वर्तमान में महंगाई चरम पर है। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा।रेल हादसों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 35 प्रतिशत पद खाली हैं। अगर समय पर नियुक्तियां होतीं तो हादसे नहीं होते। कुंभ स्नान पर टिप्पणी करने से उन्होंने इनकार कर दिया और कहा कि यह आस्था का विषय है।
बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां लोगों को कर्जदार बना रही
पूर्व मुख्यमंत्री ने आर्थिक असमानता का मुद्दा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मजदूरों की मजदूरी कम है और अब मशीनें उनकी जगह ले रही हैं। नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां लोगों को कर्जदार बना रही हैं। मोदी सरकार उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर रही है, लेकिन किसानों और गरीबों का कर्ज माफ नहीं किया जा रहा।
दिग्विजय ने काले धन पर उठाया सवाल
दिग्विजय ने काले धन पर सवाल उठाते हुए कहा कि विदेश से काला धन तो नहीं आया, लेकिन भारत का धन विदेश चला गया। ग्लोबल समिट में करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, जिसका फायदा सिर्फ उद्योगपतियों को मिल रहा है।
दिग्विजय सिंह एक दिवसीय नीमच दौरा
बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर नीमच गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर मनोबल भी बढ़ाया।