MP Politics : दिग्विजय सिंह का बवाल, इन 10 भाजपा नेताओं को बताया ISI का एजेंट

MP Politics : दिग्विजय सिंह का बवाल, इन 10 भाजपा नेताओं को बताया ISI का एजेंट

MP Politics : मध्यप्रदेश में वक्फ एक्ट को लेकर सियासत जारी है। कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह लगातार वक्फ बिल को लेकर बीजेपी पर हमला बोल रहे है। इससे पहले दिग्विजय सिंह ने वक्फ कानून का विरोध किया था, जिसको लेकर बीजेपी ने प्रदेशभर में दिग्विजय सिंह के गद्दार वाले पोस्टर लगाकर विरोध किया था। और अब उन्होनें बीजेपी पर सनसनीखेज हमला किया है। 

दरसअल, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने एक सूची जारी करते हुए 10 भाजपा नेताओं को आई एस आइ्र का एजेंट बताया है। उन्होंने पोस्ट को बीजेपी और आरएसएस को टैग भी किया है। और कहा है कि इन्हें आप क्या कहेंगे?

दिग्विजय सिंह का पोस्ट

NAMES OF BJP WORKERS WORKING AS ISI AGENTS 

1- Balram Singh    Chief   ( Satna ) Bajrang Dal 
2- Manish Gandhi ( Bhopal )
3- Trilok Singh.        ( Bhopal )
4- Dhruv Saxena.     ( Bhopal ) IT Cell BJP Bhopal 
5- Mohit Agarwal.      ( Bhopal )
6- Mohan Bharti.     ( Jabalpur )
7- Sandeep Gupta.  ( Jabalpur )
8- Kush Pandit.      ( Dehradun )
9- Jitendr Thakur ( Gwalior BJP parshad Vandana Thakur ke pati ka bhai )
10- Ritesh Khullar

Rajjan Tiwari who initiated Balram Singh 

Getting funds from Pakistan in different accounts 
Talking to Pakistanis through Voice Over 

आपको बता दें कि एमपी में वक्फ संशोधन बिल को लेकर सियासत का दौर जारी है। बीजेपी लगातार दिग्विजय सिंह के खिलाफ हमला बोल रही है। बीजेपी ने दिग्विजय सिंह को गद्दार बताया है। बीजेपी ने प्रदेशभर में उनके खिलाफ गद्दार वाले पोस्टर लगाकर उनका विरोध किया है। जिसके जबाव में दिग्विजय सिंह ने बीजेपी नेताओं को आईएसआई का एजेंट बताकर पोस्ट किया है। 


संबंधित समाचार