होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ट्रैवल एजेंसियों पर हुआ आतंकी हमले का असर: अमरनाथ-वैष्णो देवी यात्रा से पीछे हट रहे रायपुर के श्रद्धालु, सभी ने कैंसल की बुकिंग... 

ट्रैवल एजेंसियों पर हुआ आतंकी हमले का असर: अमरनाथ-वैष्णो देवी यात्रा से पीछे हट रहे रायपुर के श्रद्धालु, सभी ने कैंसल की बुकिंग... 

रायपुर। कश्मीर के पहलगाम हमले ने पूरे देश को झंझोर दिया है। इस आतंकी हमले लगभग 27 पर्यटकों ने अपनी जान गवाई है। वहीं इस घटना के बाद से रायपुर से मां वैष्णो देवी और अमरनाथ दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बतादें कि इस हादसे के चलते यात्रियों ने अपनी अधिकतर बुकिंग को रद्द कर दिया है। वहीं दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस में भी अब वेटिंग लिस्ट सामान्य हो गई है। इस संदर्भ में शहर की विभिन्न ट्रैवल एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक पता चला कि कश्मीर घूमने गए सभी यात्री आतंकी हमले की घटना के बाद अब वापस रायपुर लौटना चाहते हैं। हालांकि अभी जम्मू में वेटिंग और भीड़ के चलते  यात्रियों ने दिल्ली की ओर रुख कर ली हैं। 

पर्यटन पर गहरा प्रभाव:

रेलवे की ओर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा से एक अन्य विशेष ट्रेन बृहस्पतिवार को चलाई जा रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में भोजन व पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। हेल्प डेस्क से यात्रियों को सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। आवश्यकता अनुसार और विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस आतंकी हमले ने कश्मीर में पर्यटन पर गहरा प्रभाव डाला है। पहलगाम क्षेत्र में हुए इस हमले के बाद पर्यटकों में भय का माहौल है, जिससे यात्रा योजनाओं में बदलाव देखा जा रहा है।

कश्मीर से लौट रहे यात्रियों की बढ़ी भीड़ :

वहीं जम्मूतवी से दिल्ली लौटने वाली यात्रियों की ट्रेनों में भारी भीड़ बढ़ रही है। जिसके चलते लगभग 8 प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग 100 से अधिक हो गई है, वहीं 4 ट्रेनों में वेटिंग 140 तक पहुंच गई है। कश्मीर से लौटने की होड़ के चलते रायपुर के यात्री भी कंफर्म टिकट के लिए ट्रैवल एजेंसियों से संपर्क कर रहे हैं। सामान्य दिनों में जहां रायपुर से जम्मूतवी की ट्रेनों में लंबी वेटिंग होती थी, वहीं अब यह घटकर 40 के आसपास रह गई है।

अमरनाथ यात्रा पर आई गिरावट:

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का सीधा असर धार्मिक यात्राओं पर पड़ने लगा है। रायपुर से हर साल बड़ी संख्या में अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इस बार गिरावट देखी जा रही है। अमरनाथ यात्रा समिति के अनुसार जो श्रद्धालु इस महीने यात्रा की तैयारी में थे, अब वे पंजीकरण से पीछे हटने लगे हैं। लोगों में डर का माहौल है और यात्रा की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, वैष्णो देवी यात्रा के लिए भी यात्रियों की पूछपरख लगभग थम चुकी है। कई यात्रियों ने फिलहाल यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया है।
 


संबंधित समाचार