होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी का मैहर में हुआ एक्सीडेंट, 4 की मौत, 2 घायल

MP NEWS : महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी का मैहर में हुआ एक्सीडेंट, 4 की मौत, 2 घायल

मैहर : मध्यप्रदेश में सड़क हादसे की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला मैहर से सामने आया है। जहां महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी का मैहर में एक्सीडेंट हो गया। जिसकी वजह से हादसे में 4 की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज रीवा के संजय गांधी अस्पताल जारी है। 

NH 30 पर राम मंदिर के पास हुआ हादसा 

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा मैहर NH 30 पर राम मंदिर के पास गुरुवार अलसुबह 3 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बस और कार में सवार सभी लोग  प्रयागराज जा रहे थे। इस दौरान बस को पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद से बस चालक मौके से फरार चल रहा है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। 

भोपाल के 7 लोग कुंभ मेला जा रहे थे 

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो में सवार भोपाल के 7 कुंभ यात्रियों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला की मौत अस्पताल में हो गई है। दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल है।  जिन्हे पहले सिविल अस्पताल मैहर लाया गया। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में रेफर किया गया। 

मैहर कलेक्टर ने स्थिति का लिया जायजा 

इधर, हादसे की जानकारी पर मैहर कलेक्टर रानी बाटड भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घटना की जानकारी देते हुए कलेक्टर रानी बाटड ने बताया कि हादसे की जानकारी मृतक के परिवारजनों दी गई है। घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। 
 


संबंधित समाचार