होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Bhagwat Katha : भोपाल में कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की कथा में झूमे श्रद्धालु 

Bhopal Bhagwat Katha : भोपाल में कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की कथा में झूमे श्रद्धालु 

Bhopal Bhagwat Katha  : राजधानी भोपाल के पंचमुखी श्री हनुमान दुर्गा मंदिर अयोध्या नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पाचवें दिन बुधवार को वृंदावन से पधारे कथा वाचक पंडित इंद्रेश उपाध्याय ने गोवर्धन लीला के साथ भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया। कथा स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव, उनके नामकरण और पूतना वध के साथ माखनचोरी की लीलाओं का वर्णन सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। 

भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए पंडित इंद्रेश उपाध्याय ने कहा भगवान ने अपनी लीलाओं से जहां कंस के भेजे विभिन्न राक्षसों का संहार किया, वहीं ब्रज के लोगों को आनंद प्रदान किया। कथा के दौरान भगवान गिरिराज पर्वत को उठाते हुए सुंदर झांकी सजाई गई।

मधुर भजनों को सुन झूमे श्रद्धालु

कथा के दौरान भजनों पर श्रद्धालु देर तक नाचते रहे। उन्होंने कहा कि इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर घमंड हो गया था। उसका गर्व दूर करने के लिए भगवान ने ब्रज मंडल में इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन की पूजा शुरू करा दी। इससे गुस्साए इंद्र ने ब्रजमंडल पर भारी बरसात कराई। प्रलय से लोगों को बचाने के लिए भगवान ने कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। सात दिनों के बाद इंद्र को अपनी भूल का एहसास हुआ। 

इस मौके पर गोवर्धन लीला की झांकी भी सजाई गई। कथा के दौरान गोवर्धन पूजन का उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। संगीतमय कथा के दौरान भजनों पर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भजनों पर नाचते रहे।


संबंधित समाचार