होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

आरआरवीयूवीएनएल की बड़ी उपलब्धि: पीईकेबी खदान में 12 लाख से अधिक पेड़ लगाकर तैयार किया घना जंगल

आरआरवीयूवीएनएल की बड़ी उपलब्धि: पीईकेबी खदान में 12 लाख से अधिक पेड़ लगाकर तैयार किया घना जंगल

उदयपुर। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) ने अपने परसा ईस्ट केते बासेन (पीईकेबी) खदान में 12.76 लाख पेड़ लगाकर एक घना जंगल तैयार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरआरवीयूवीएनएल की खदान विकास और उत्पादन के लिए जिम्मेदार कंपनी, अदाणी इंटरप्राइजेस लिमिटेड(एईएल) के बागवानी विभाग द्वारा अपने नर्सरी में न सिर्फ़ साल के पौधों की नर्सरी तैयार की बल्कि इन्हें माइंस के कुल 450 हेक्टेयर से अधिक के रिक्लेमेशन एरिया में उगाकर एक नये जंगल को तैयार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। 

इस जंगल में 90 हजार से ज्यादा जंगली पेड़ साल को मिश्रित प्लांटेशन के रूप में रोपित किया गया था। जो बीते 12 वर्षों में अब तक 30 से 40 फुट ऊंचाई के वृक्षों की शकल ले चुके है। हालांकि यहां महुआ, खैर, खम्हार शीशम, खैर, आम, बरगद, बीजा, हर्रा, बहेरा इत्यादि के कुल 43 प्रजाति के वृक्ष भी लगे हुए इसके साथ ही जापानी तकनीक मियावाकी पद्धति से भी वृक्षारोपण कर क्षेत्र में 84 हजार से अधिक पौधे रोपे गए हैं। वहीं विदेश से आयात की गई एक खास ट्री ट्रांसप्लांटर मशीन के द्वारा 60 इंच से कम मोटाई वाले करीब नौ हजार से अधिक पेड़ों को भी जंगलों से स्थानांतरित कर इसी जगह पुनर्रोपण किया गया है।

 इस तरह इस क्षेत्र की जैव विविधता अब वापस लौटने लगी है। इस जंगल में कई तरह की तितलियों सहित प्रवाशी पक्षीयों ने अपना घोंसला बनाकार रहने लगे हैं। वहीं जंगली जानवरों में अभी हालही में भालू और बंदरो को भी देखा गया है।
 


संबंधित समाचार